Happy Vijayadashami Wishes: देश भर में है आज दशहरे की धूम, अपनों को करें याद, मोबाइल से भेजें बधाई संदेश

Dussehra Wishes: दशहरे को पाप पर पुण्य की विजय के तौर पर देखा जाता है। इसे 'विजयदशमी' भी कहते हैं। देश भर में आज धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। दशहरे के इस पावन मौके पर अपने करीबियों को बधाई संदेश भेज सकते हैं। इससे उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान जरूर आएगी। हम आपके लिए कुछ मैसेज लेकर आए हैं

अपडेटेड Oct 12, 2024 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
Dussehra Wishes: भारत में दशहरा का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

अधर्म पर धर्म की विजय का जश्न विजयादशमी आज (12 अक्टूबर 2024) मनाया जा रहा है। विजयादशमी को दशहरा भी कहते हैं। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह मनाया जाता है। इस दिन रा‌वण का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित की गई थी। दशहरा पूरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस मौके पर देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाये जाते हैं। इस दिन शस्त्र पूजा भी होती है।

कहीं शमी वृक्ष की पूजा की जाती है। लोग एक-दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं भेजते हैं। आपको भी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और ऑफिस कलीग्स को दशहरा की शुभकामनाएं भेजना है तो यहां जानें विजयादशमी के शानदार मैसेज, कोट्स और शुभ संदेश।

दशहरे पर भेजें बधाई संदेश


1 - अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय।

बुरे पर अच्छे की जय जयकार, यही है दशहरे का त्यौहार।।

विजयदशमी की शुभकामनाएं

2 - बिना सोचे ना बोलो, बिना सोचे ना करो कोई काम।

बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण, सोच-विचार के जीते राजा राम

दशहरा की शुभकामनाएं

3 - इस दशहरा आपकी खुशियां हो जाएं डबल, प्रभु श्रीराम का बना रहे आशीर्वाद।

रावण की तरह दुखों का हो विनाश, हर तरफ से खुशियां चूमे आपके कदम।

विजयादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

4 - अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व, जीवन में लाएं खुशियां और उत्साह।

दूर हो जाएं आपके सभी कष्ट, जीवन का एक नया अध्याय हो शुरू।।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

5 - जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका, वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया।

इस दशहरे मिल जाएं आप को, दुनिया भर की सारी खुशियां।।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

6 - बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस।

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश।।

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

7 - भीतर के रावण को, जो आग खुद लगाएंगे।

सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024: आज है अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, जानें दशहरा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।