Get App

Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए CSR फंड खर्च कर सकती हैं कंपनियां, 20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर अगले महीने तीन दिनों तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 2:47 PM
Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए CSR फंड खर्च कर सकती हैं कंपनियां, 20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा
Har Ghar Tiranga कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा

सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि कंपनियां हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga abhiyan) से जुड़ी गतिविधियों के लिए अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) निधि का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें कि यह अभियान सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

सरकार के मुताबिक, हर घर तिरंगा अभियान इसलिए शुरू की गई है ताकि लोगों को राष्ट्रीय ध्वज घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष को प्रदर्शित करने के लिए इसे फहराने के वास्ते प्रोत्साहित किया जा सके। कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत, कुछ वर्ग की लाभदायक कंपनियों को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधियों के लिए अपने तीन साल के वार्षिक औसत शुद्ध लाभ का कम से कम दो प्रतिशत खर्च करना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें- AAP सांसद संजय सिंह इस सप्ताह के लिए राज्यसभा से निलंबित, दोनों सदनों में अब तक 24 सांसद हो चुके हैं सस्पेंड

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसमें आगे कहा गया है कि इस अभियान से संबंधित गतिविधियों के लिए सीएसआर फंड का खर्च जैसे बड़े पैमाने पर उत्पादन और राष्ट्रीय ध्वज की आपूर्ति, पहुंच और प्रवर्धन प्रयास और अन्य संबंधित गतिविधियां योग्य सीएसआर गतिविधियां हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें