Harry Potter Book Series: 26 साल के रोहन जैन दिल्ली के मार्केटिंग प्रोफेशनल्स में से एक हैं। हाल ही में रोहन जैन ने अपनी लाइफ के सबसे जरूरी इंटरव्यूज में से एक IIM के इंटरव्यू में मिली सफलता का क्रेडिट हैरी पॉटर बुक सीरीज को दिया। रोहन जैन ने बताया कि कैसे जे के रॉलिंग उसकी लाइफ की इस जर्नी में एक सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मेटिव फॉर्स रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में पले बड़े रोहन जैन का कहना है कि हैरी पॉटर उनके बचपन का साथी रहा है। हैरी पॉटर मुझे ऐसी जर्नी पर ले जाता था जहां मैं सिर्फ ना पढ़ रहा था बल्कि मेरी कम्युनिकेशंस स्किल्स भी बेहतर हो रही थी। स्कूल में पढ़ाए जाने वाले पाठों से ज्यादा मेरे लिए ये किताबें स्किलफुल साबित हुईं।
अकेलेपन का साथी हैरी पॉटर
हैरी पॉटर बुक्स मेरी स्कूल बस राइड्स लेकर मेरे अकेलेपन का साथी बन गई थीं। रोहन जैन ने बताया कि जब उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ तो रोहन को कई स्कूलों में एडमिशन के लिए इंटरव्यू देने पड़े। इन्हीं इंटरव्यूज ने रोहन के फ्यूचर की नींव रख दी। इस सीरीज का उनकी लाइफ पर इतना गहरा असर पड़ा कि वो अपनी बातचीत में हैरी पॉटर की एक-एक लाइन का एकदम सटीक इस्तेमाल कर पाते हैं।
IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में B.Tech पूरी करने के बाद रोहन जैन ने IIM बेंगलुरु, IIM अहमदाबाद और कोलकाता का इंटरव्यू क्वालिफाई किया। रोहन जैन ने बताया कि जब भी वो इंटरव्यू के दौरान नर्वस होने लगते तो वो हैरी पॉटर का जिक्र कर देते। फिर क्या टेंशन गायब हो जाती और वो रिलैक्स हो जाते। IIM अहमदाबाद में जब उनसे उनकी हॉबीज पूछी गई तो उन्होंने रीडिंग को लेकर अपना पैशन बताया। वो अगले दस मिनट तक हैरी पॉटर में घटी घटनाओं का जिक्र करते रहे। पेनलिस्ट ने बातों ही बातों में मजाक कर दिया कि उन्हें भी एमा वाटसन पर क्रश है।
बेकार इंटरव्यू को सही करने का तरीका
रोहन ने बताया कि IIM बेंगलुरु में इंटरव्यू बेहद बेकार जा रहा था। तभी पैनलिस्ट ने उनकी पसंदीदा किताब पूछ ली फिर क्या रोहन ने हैरी पॉटर से जितनी भी चीजें सीखी थीं वो सब बता दी। साथ ही इंटरव्यू में बताया कि कैसे हैरी पॉटर से सीखी चीजें मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशन में काम आ सकती हैं। IIM कोलकाता के इंटरव्यू में भी ऐसा ही हुआ। सब काफी टेढ़ा-मेढ़ा चल रहा था कि तभी जैन ने काफी चालाकी से हॉगवॉर्ट्स के कैरेक्टर्स को बिजनेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग वर्ल्ड से लिंक कर दिया।
Hogwart को जाता है सफलता का क्रेडिट
फिलहाल रोहन जैन ने IIM अहमदाबाद जाने का मन बना लिया है लेकिन वो हॉगवॉर्ट को ही अपनी सफलता का श्रेय देते हैं। अपने करियर में हैरी पॉटर का ये कमाल देख वो अकसर लिंक्डिन, Quora पर लोगों के साथ Harry Potter का ये जादू शेयर करते हैं। रोहन के लिए हैरी पॉटर सीरीज उनकी ताकत है जो मुश्किल से मुश्किल फैसले लेने में भी उनकी मदद करती है और सबसे बुरे वक्त में भी साथ निभाती है। यहां तक कि उनके वर्कस्पेस पर हॉगवॉर्ड के हेटमास्टर डंबलडोर की एक कही हुई लाइन लिखी हुई है - "It is not our abilities that show who we truly are, it is our choices.” हमारी योग्यताएं नहीं बल्कि हमारी च्वाइसेस बताती हैं कि असल में हम कौन हैं।