Health Tips: भारतीय खान- पान की जब बात हो उसमें सत्तू का नाम न आए तो शायद बात अधूरी है। इसे भुने हुए चने के पाउडर या आटे के रूप में भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल भारत और तिब्बत में किया जाता है। यह भुने हुए चने से बनता है। बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सत्तू खाने का इम्पोर्टेंट इंग्रेडिएंट है। ये प्रोटीन का भंडार होता है। अगर आप वजन बढ़ने की समस्या, डायबिटीज से पीड़ित हैं तो यह आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। सत्तू में आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम पाया जाता है।
इसे अगर पानी में थोड़ा सा नमक और नींबू के साथ मिलाकर पिया जाए तो ये शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और हाइड्रेट करता है। चने से बना यह सत्तू पित्त, थकावट, भूख, प्यास और आंखों से जुड़ी बीमारी में बेहद फायदेमंद होता है। डॉक्टर इसे पेट के रोग के लिए बेहतर मानते हैं।
इन मरीजों के लिए सत्तू है रामबाण
सत्तू पोषक तत्वों का भंडार होता है। इससे हार्ट और डायबिटीज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। सत्तू में हाई क्वीलिटी में प्रोटीन होता है। यह शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा सत्तू फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है। जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है। शरीर में खून की कमी होने पर व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित होता है। ऐसा होने पर रोजाना पानी में सत्तू मिलाकर पीने से काफी लाभ मिलता है। सत्तू की तासीर ठंडी होने की वजह से गर्मियों में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को लू नहीं लगती है।
चना या जौ का बना सत्तू डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आप इसमें चीनी की बजाय नमक मिलाकर इसे किसी भी समय सेवन कर सकते हैं।
घर पर सत्तू बनाने के लिए चने को कढ़ाई में भूनिये और ठंडा होने दीजिए। ठंडा होने के बाद भूने हुए चनों को ग्राइंडर से बारीक पीस लें। बस हो गया आपका सत्तू तैयार। इसे अब आप पानी में घोल कर पी सकते हैं। ध्यान रखें कि सत्तू को दिन में एक दो बार से ज्यादा नहीं पीना चाहिए।
सबसे पहले ठंडे पानी को अलग अलग गिलास में डालें। हर गिलास में 2 बड़े चम्मच, गुड़, एक चुटकी नमक डालें। अगर आप स्वाद को थोड़ा तीखा रखना चाहते हैं तो आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। रस मिलाने के बाद गिलास को अच्छी तरह हिलाएं। आपका ड्रिंक तैयार हो गया। इसे पीने के पहले भी अच्छी तरह हिलाएं।