Health Tips: कब्ज-गैस से हैं परेशान, इन जूस का करें इस्तेमाल, फौरन मिलेगा आराम

Health Tips: शरीर के लिए जितना भोजन जरूरी है। उतना ही पेट साफ होना भी जरूरी है। अगर आप पेट साफ नहीं होता है तो यह आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के जूस के सेवन के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपकी से समस्या फौरन खत्म हो सकती है

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
पेट जब तक पूरी तरह साफ नहीं होता है। तब तक बहुत ज्यादा परेशानी होती है

Health Tips: शरीर को हेल्दी रखने के लिए भोजन की जरूरत होती है। इसके बिना किसी भी इंसान का अस्तित्व नहीं होता है। इससे शरीर को जरुरी पोषक तत्व (Nutrients) मिलते हैं। भोजन की हमारे पेट में पाचन क्रिया (digestion process) होती है। कभी-कभी भोजन पेट में ठीक से नहीं पच पाता है। ऐसे में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जिससे कब्ज, गैस (constipation gas) और भारीपन महसूस होता है। अगर इस पर शुरुआती दौर में ही ध्यान नहीं दिया जाए तो कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं।

अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं और पेट पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे जूस (juice) के सेवन के बारे में बता रहे हैं। जिसे पीने से आपके आंत की सभी गंदगी बाहर निकल जाएगी। आप बेहतर महसूस करने लगेंगे।

आंत की गंदगी को साफ करेंगे ये जूस


सेब का जूस

अगर आपको भी कब्ज और गैस की समस्या है तो सेब का जूस पी सकते हैं। सेब का जूस सभी फलों से अधिक पौष्टिक और फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्‍व, खनिज पदार्थ, विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। सेब का जूस पीने के बाद पेट साफ हो जाएगा। सेब का जूस बनाते समय छिलका न उतारे। इसकी वजह ये है कि सेब के छिलके में बहुत अधिक फाइबर पाया जाता है। सेब का जूस पेट साफ करने में मदद करता है।

Black Foods: सेहत का खजाना है ये काली चीजें, डायबिटीज समेत कई बीमारियों की फौरन हो जाएगी छुट्टी

नींबू का जूस

नींबू के जूस में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन A, B, C पाया जाता है। इसके साथ ही पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस, प्रोटीन जैसे तमाम तत्वों का भंडार है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन C की अधिकता पेट की एसिडिटी को खत्म करती है। लेमन जूस पेट को साफ करने में काफी मदद करता है। यह पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इस जूस को हल्का गुनगुना कर पी सकते हैं।

वेजिटेबल जूस

आंत की गंदगी साफ करने के लिए वेजिटेबल जूस बहुत फायदेमंद होता है। पेट साफ नहीं हो रहा है तो वेजिटेबल जूस में फूलगोभी, बंदगोभी, लौकी, ब्रोकली, पालक, टमाटर, गाजर, करेला आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेजिटेबल जूस पीने से पेट बहुत जल्दी साफ हो जाता है। ग्रीन वेजिटेबल में आयरन, पोटेशियम, जिंक, विटामिन A, C, K पाया जाता है। इसका जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।