Health Tips: शरीर का पूरा वजन हड्डियों के ढांचे पर टिका होता है इसलिए हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। हड्डियों से जुड़ीं समस्याएं पहले बुजुर्ग लोगों के अंदर देखने को मिलती थीं, लेकिन खराब खान-पान के चलते अब यह समस्या आम होती जा रही है। यह समस्या अब आम होती जा रही है। न जाने कितने नौजवान इस समस्या से पीड़ित नजर आ रहे हैं। ऐसे में शरीर के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। ताकि हड्ड़ियों को मजबूत बनाया जा सके। हड्डियों में खराबी आने पर ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डी का कैंसर, हड्डियों का घनत्व कम होना, हड्डियों में इन्फेक्शन, ऑस्टियोनेक्रोसिस और बच्चों में रिकेट्स की समस्या हो सकती है।
