Health Tips: पेट फूलने की समस्या आजकल आम हो गई है। खासतौर से सिटिंग जॉब वाले लोग इस समस्या से ज्यादा परेशान हैं। एक स्टडी के मुताबिक, लगभग 16-31 फीसदी आबादी खाना खाने के बाद ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की शिकायत करती है। जैसे ही कुछ खाते हैं, थोड़ी देर बाद महसूस होने लगता है कि बहुत ज्यादा खा लिया। इसकी वजह से कई बार आपको डकार भी आने लगती है। इसका मूल कारण पेट में अत्यधिक गैस का जमा हो जाना है। जिससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। ऐसे में पेट में सूजन और असहज महसूस होता है।
