Get App

Health Tips: ये काम करने से बढ़ जाएगा कमर का साइज, कभी न करें ऐसी गलती, हो सकता है जानलेवा

Health Tips: खानपान में बदलाव होने से वजन बढ़ सकता है। इसमें इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप दिन की शुरुआत कैसे करते हैं। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों से कई ऐसी गलतियां होती हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हैं। वहीं अगर कमर का साइज 4 इंच तक बढ़ जाता है तो एक प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 3:03 PM
Health Tips: ये काम करने से बढ़ जाएगा कमर का साइज, कभी न करें ऐसी गलती, हो सकता है जानलेवा
खानपान में की गई गलतियों से वजन बढ़ने लगता है। जिससे कमर को नुकसान पहुंचता है

Health Tips: बदलती लाइस्टाइल के चलते पुरुषों की कमर का साइज बढ़ना आम बात हो गई है। कमर के चारो ओर फैट बढ़ने से गलत लाइफस्टाइटल, गलत खान पान, अलहेल्दी डाइट से काफी नुकसान होता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुबह की रोजमर्रा की जिंदगी भी बेहतर रखना बहुत जरूरी है। सुबह उठते ही चाय, काफी पीना सेहत के दुश्मन हैं। वजन बढ़ने से भी चर्बी बढ़ने लगती है। हाल ही में एक स्टडी के मुताबिक, अगर कमर का साइज 4 इंच बढ़ गया है तो इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा कमर की साइज हमेशा कम रखना चाहिए।

अगर आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। आप उसे कम करना चाहते हैं तो जरूरी है कि सुबह के समय की जा रही गलतियों से बचना चाहिए। इसके साथ ही अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।

सुबह के समय पानी न पीना सेहत के साथ खिलवाड़

सुबह के समय अगर आप पानी नहीं पीते हैं तो इसका सीधा असर कमर पर पड़ता है। शरीर में किसी भी तरह के कामकाज के लिए पानी बहुत जरूरी है। पानी हमारे शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर कर देता है। इसके साथ ही पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे पूरे दिन आप तरोजाता बने रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें