Health Tips: इन दिनों देश के इलाकों में कड़क ठंड पड़ रही है। ऐसे में इस मौसम में गर्म पानी से नहाना आखिर किसे पंसद नहीं होगा। गर्म पानी से नहाने से शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है, अधिक गर्म पानी से नहाने से शरीर को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे स्किन पर जल्द ही झुर्रियां आ जाती हैं। इतना ही नहीं इससे कई अन्य नुकसान भी हो सकते है। रिसर्च में यह भी बात सामने आई है कि अगर नहाने वाले पानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है तो यह स्किन और बालों को काफी नुकसान होता है।
