Omega 3: कोरोना वायरस महामारी के बाद देश में दिल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिससे लोग दिल की बीमरियों के प्रति जागरूक होने लगे और तमाम तरह के सप्लीमेंट लेने लगे। लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने लगे हैं। पिछले 3 सालों के दौरान तमाम तरह की क्रॉनिक बीमारियों के बावजूद ओमेगा का इस्तेमाल बेहद कम स्तर पर हो रहा रहा था। अब इसकी मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। ओमेगा 3 फैटी एसिड का शॉर्ट फॉर्म है। ओमेगा 3 कैप्शूल की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
ओमेगा 3 पिल्स (omega-3 pills) के तमाम शाकाहारी या वीगन (vegan) विकल्प आने की वजह से भी इसका मांग में बढ़ोतरी हुई है। भारत जैसे देश में जहां ज्यादातर लोग शाकाहारी है। वहां पहले से ही लोग मछली के तेल के इस्तेमाल से हिचकिचाते थे। लेकिन अब फार्मा इंडस्ट्री में ALA- आधारित ओमेगा 3 के शाकाहारी विकल्प मिलने से इसकी मांग में बढ़ोतरी हुई है।
डॉक्टर के पर्चे की नहीं है जरूरत
इसके अलावा इस पिल्स को एक डाइट्री सप्लीमेंट (dietary supplements) के रूप में मान्यता मिली हुई है। ऐसे में इसको खरीदने के लिए किसी डॉक्टर के पर्चे (prescription) की जरूरत नहीं होती है। लिहाजा इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। आपको यह हर जगह अलग-अलग आकार और कॉम्बिनेशन में मिल जाएगा। आपको यह कई ब्रांड में मिल जाएगा। ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होता है। इन Capsules को आप दिन में एक से दो बार ले सकते हैं। यह आपकी लाइफस्टाइल को एक्टिव बनाने में भी मददगार होता है।
बता दें कि फैटी एसिड मनुष्य के शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ये ज्यादातर alpha-Linolenic acid (ALA), eicosapentaenoic acid (EPA) और docosahexaenoic acid (DHA) के तौर पर हासिल किया जाता है। जहां EPA और DHA मछलियों से मिलता है। वहीं ALA सोयाबीन प्लॉन्ट ऑयल सीड जैसे अलसी, सोयाबीन और कनोला ऑयल से मिलता है। यह एसिड दिल और दिमाग की बीमारियों के फायदेमंद माना गया है।
दवाओं की बिक्री में इजाफा
ओमेगा बढ़ते मांग से कई कैप्शूल की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। Tata 1mg एक ऑनलाइन फॉर्मेसी कंपनी है। कोरोना वायरस के बाद इसकी न्यूट्रास्यूटिकल (nutraceutical) कैटेगरी में दवाओं में सालना आधार पर 60 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान हार्टकेयर और मेंटल केयर के के लिए सबसे ज्यादा दवाएं खरीदी गई हैं। ओमेगा 3 प्रोडक्ट को हार्ट और ब्रेन के लिए बेहतर माना जाता है। Tata 1mg के डेटा के मुताबिक, ओमेगा 3 के अलग-अलग ब्रांडों में Seven Seas, Carbamide Forte, Tata 1mg, Healthkart और Swisse ब्रांड सबसे ज्यादा खरीदे गए।
ओमेगा ट्रिपल स्ट्रेंथ में इजाफा
ओमेगा 3 के अलावा ओमेगा ट्रिपल स्ट्रेंथ (omega triple strength) जैसे वेरिएंट की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। शाकाहारी लोगों के बीच अलसी के तेल से बने ओमेगा 3 की मांग सबसे ज्यादा रही है। इस दौरान शाकाहारी लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय बाजार में समुद्र की शैवाल (marine algae – काई) से बने ओमेगा 3 कैप्शूल को उतारा गया है।