Get App

Heart Attack: कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल है तब भी आ सकता है हार्ट अटैक, जानिए सीने में गैस का दर्द है या हार्ट अटैक

Heart Attack: कोरोना महामारी के बाद हार्ट की बीमारियां सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं। कम उम्र में ही हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में गैस से होने वाले सीने में होने वाले दर्द के लक्षण जानना बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2022 पर 9:46 AM
Heart Attack: कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल है तब भी आ सकता है हार्ट अटैक, जानिए सीने में गैस का दर्द है या हार्ट अटैक
गैस के दर्द में सीने में दर्द और जलन अधिक होती है। हार्ट अटैक में सीने के बाईं ओर तेज दर्द महसूस होता है।

Heart Attack: हार्ट अटैक आने पर छाती में तेज दर्द के साथ ही दबाव महसूस होता है। कई बार गैस या अपच होने पर भी छाती में दर्द हो सकता है। ऐसे में ये समझने की जरूरत है कि सीने में दर्द हमेशा हार्ट अटैक (Heart Attack) का संकेत नहीं होता है। गैस या एसिडिटी (Acidity) होने पर भी दर्द और बेचैनी की स्थिति पैदा हो जाती है। गैस से होने वाले छाती में दर्द (Chest Pain) से यूं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन उस अंतर को समझना बेहद जरूरी है। एसिटिडी होने पर किस तरह दर्द महसूस होता है और हार्ट अटैक की स्थिति कैसी होती है? ताकि समय रहते आप हार्ट अटैक के लक्षण को समझ सकें।

वैसे भी कोरोना महामारी के बाद से हार्ट के मामले काफी बढ़ गए हैं। कम उम्र में ही हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में मौत भी हो रही है। दिल की बीमारियां होने का कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान माना जाता है। हालांकि अब हार्ट अटैक के मामले में लोग जागरूक हो रहे हैं और समय-समय पर चेक अप कराते रहते हैं।

इसके लिए ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रोल की जांच कराते हैं। अगर इसमें बैड कोलेस्ट्रोल का लेवल ज्यादा है तो ये हार्ट की बीमारी का संकेत होता है। इसमें हार्ट अटैक आने का खतरा बना रहता है। वहीं अगर कोलेस्ट्रोल का लेवल नॉर्मल होता है तो माना जाता है कि दिल की बीमारी नहीं है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसल्स में जमने से ब्लड सर्कुलेशन को रोककर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए ज़रूरी है कि बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाई जाए। सेम, मटर, दाल, फल और दूसरे होल ग्रेंस सॉल्यूबल फाइबर के अच्छे सोर्स हैं। इन्हें खाने से प्रोबायोटिक गट बैक्टीरिया को पोषण देता है। जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बॉडी से बाहर निकालने में मदद करता है।

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI, कहा- स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार

गैस के दर्द और हार्ट अटैक में अंतर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें