Heart Disease: दिल की बीमारी कितने तरह की होती है? यहां जानिए लक्षण और बचाव

Heart Disease: अगर आपको दिल की सेहत से जुड़ा कोई भी लक्षण महसूस हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। यह बीमारी आपके दिल की वाल्व को डैमेज कर सकती है जिससे आपको हार्ट अटैक आ सकता है। देश में हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इससे निपटने के लिए लाइफ स्टाइल और खानपान में बदलाव की जरूरत है

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
Heart Disease: दुनियाभर में दिल से जुड़ीं बीमारियां मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है।

Heart Disease: दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। दिन हो या रात हर वक्त अपना काम करता ही रहता है। अगर गलती से भी ये पल भर के लिए भी काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है। लेकिन फिर भी हम दिल का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते हैं और हमें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी घेर लेती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, भारत में हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में बढ़ते लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल रही है। हार्ट से जुड़ी बीमारियां आनुवंशिकी भी होती हैं।

मौजूदा समय में कुछ ऐसा खानपान हो गया है। जिससे कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। धूम्रपान, शराब का ज्यादा सेवन, चीनी, हाई फैट युक्च चीजों के सेवन करने से कई बीमारियां फैल रही हैं। लोगों के फिजिकल एक्टिविटी भी बेहद कम होती जा रही है। इससे डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज से तेजी से बढ़ रहे हैं।

दिल की बीमारियां कई तरह की होती हैं


दिल से जुड़ी बीमारियां कई तरह की होती हैं। इसमें कोरोनरी आर्टरी, एरिथमिया, कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज, हार्ट वाल्व डिजीज, हार्ट मसल्स डिजीज, हार्ट इंफेक्शन जैसे शामिल हैं। इसमें इस्केमिक हार्ट डिजीज को कोरोनरी हार्ट डिजीज (CHD) या कोरोनरी धमनी रोग भी कहा जाता है। इसमें हृदय की मांसपेशियों को खून की आपूर्ति करने वाली धमनियां सिकुड़ जाती हैं। जिससे दिल तक ब्लड पम्पिंग सही तरह नहीं हो पाती और वो काम करना बंद कर देता है। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण दिल तक जाने वाली नसों का जाम होना या सिकुड़ना है। जाहिर है ऐसे में दिल को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता है। अब सवाल उठता है कि ऐसा क्यों होता है? वास्तव में आपके द्वारा खाए जाने वाली फैट से भरपूर चीजें और आपका फिजिकल रूप से एक्टिव नहीं रहने की वजह से नसों में गंदा फैट इकठ्ठा होता रहता है, जिसे कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है।

Diabetes: सदाबहार की पत्तियों से सदैव के लिए खत्म होगा ब्लड शुगर, जानिए कैसे करें सेवन

हेल्दी डाइट से दिल रहेगा चकाचक

दिल को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। सुपरफूड ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें शानदार न्यूट्रीशनल वैल्यू होते हैं। ये हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। सुपरफूड हमारे दिल के बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल

जैतून का तेल जिसे ऑलिव ऑयल कहते है। ये हमारी दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंस्ट की भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूसरे कुकिंग ऑयल कोरोनरी डिजीज बढ़ने के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। जबकि जैतून का तेल इसे कम करने में मदद कर सकता है। अपनी डेली डाइट में जैतून के तेल का उपयोग करने वाले लोगों के दिल की सेहत में सुधार देखा जाता रहा है।

फैटी फिश 

फैटी फिश जैसे साल्मन और टूना प्रोटीन और हेल्दी फैट के रिच सोर्स हैं। शरीर को कई कामों के लिए प्रोटीन की बेहद जरूरत रहती है। इसके साथ ही हेल्दी फैट हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए और आवश्यक विटामिन्स को अवशोषित करने में मदद करते हैं।

सूखे मेवे

बादाम, अखरोट, पिस्ता और अन्य सूखे मेवों का सेवन कर सकते हैं। यह दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इनमें फाइबर और विटामिन ई भरपूर येत्रा में पाई जाती है। इनसे कई पोषक तत्वों की भरपाई हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।