Weather Forecast: अगले 5 दिनों के दौरान इन राज्यों में झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी और लू की मार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 6:06 PM
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सितम जारी है

Heatwave And Rainfall Warning: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और जोधपुर जिलों में भीषण लू चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- सरकार ने पहली बार 18 भारतीय YouTube चैनलों को किया ब्लॉक, 4 पाकिस्तानी चैनल भी हुए बैन

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि अप्रैल महीने में ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी और लू की तपिश तेज होने लगी है। लोगों को अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है।


भीषण लू की चेतावनी

- अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

- अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है।

- इस दौरान मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

- गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 05 और 06 अप्रैल को इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है।

- 05 अप्रैल को मेघालय में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश की चेतावनी

- 05 और 06 अप्रैल को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में जबकि 05-08 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

- 05 से 07 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

- अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। 05 और 06 अप्रैल को उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।

- 05 और 06 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और कर्नाटक में, जबकि अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।