High BP: हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) और हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। इसकी वजह है कि शुरुआत में इनके लक्षण लक्षण नहीं दिखते। जब तक संकेत नजर आते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ऐसा माना जाता है कि भारत में करीब 1 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं। आजकल युवाओं में भी ये समस्या पाई जाती है। इसका कारण है उनका लाइफस्टाइल. भागदौड़ भरी जिंदगी में ना खाने का समय और ना सही डाइट। इससे बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार बन रहे हैं। यह समस्या आने वाले समय में और घातक हो सकती है।
अगर कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी हो जाता है। आप टमाटर के जूस से कोलेस्ट्रॉल और बीपी की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए यह घरेलू उपाय कैसे करें?
कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का इलाज है टमाटर का जूस
एक स्टडी में पता चला है कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति के लिए रोजाना एक गिलास बिना नमक वाला टमाटर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। यह हार्ट रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। टमाटर में बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जैसे कैरोटेनॉयड, विटामिन A, कैल्शियम और गामा-अमिनोबुटरिक एसिड पाए जाते हैं। यह सब ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। ये तत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। टमाटर का जूस त्वचा और आंखों की रोशनी के लिए भी बेहतर होता है। ये शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करता है।
याद रखने वाली बात यह है कि कोलेस्ट्रॉल और बीपी के जो मरीज टमाटर का जूस पीएं। वो बिना नमक का होना चाहिए। इसमें बिल्कुल भी नमक नहीं डालना चाहिए। नहीं तो इसका असर कम हो सकता है। टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में पहुंचकर धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर कर देते हैं। बीपी की स्थिर रखने में मदद करते हैं। टमाटर का जूस ओवरऑल हेल्थ को भी कई फायदे पहुंचाता है।