HMPV Virus Cases in India-China News Updates: भारत सरकार ने ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कारण होने वाली बीमारियों के मद्देनजर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। HMPV वायरस भारत में तेजी से फैल रहा है। भारत के अलग-अलग राज्यों में अब तक HMPV के 8 मामले सामने आ चुके हैं। इन मरीजों में 2 तमिलनाडू, 2 कर्नाटक, 3 महाराष्ट्र और 1 गुजरात से हैं। गुरुवार (9 जनवरी) को गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक 80 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले सामने आने के बाद कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और चिंता की कोई बात नहीं है।
