Holi Foods: पूरे देश में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। होली के दिन हर घर में पकवान बनते हैं। इसे न खाया जाए ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन त्योहार का आनंद उठाते समय कोई गलती न कर बैठें। जिससे लेने के देने पड़ जाएं। आज कल बहुत सी ऐसी चीजें बनती हैं। जिनमें तेल-चीनी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हें खाते ही ब्लड शुगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। लिहाजा बेहद सावधानी पूर्व तेल-चीनी वाली चीजों को खाने की जरूरत है।
बहुत से लोग होते हैं जो होली के दौरान अपने हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो होली पर कुछ बातों (Health tips) का खास ख्याल रखकर त्योहार के दिन ही नहीं, बल्कि बाद में भी खुद को फिट एंड फाइन रख सकते हैं।
अगर आप आप दिल या डायबिटीज के मरीज हैं तो उन खाद्य पदार्थों को हमेशा सोच-समझकर खाएं। जिनमें तेल और चीनी की मात्रा ज्यादा हो। इसकी वजह ये है कि ये फूड आपके कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं हार्ट अटैक या हाई ब्लड शुगर का जोखिम भी पैदा कर सकते हैं। होली के मौके पर मिठाई खाने का काफी चलन है। भारत में मीठे के रूप में गुलाब जामुन बिक्री काफी होती है। इन्हें खाने से पहले एक बार जरूर सोच लें। क्योंकि यह फूड आपके खून में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।
होली का त्योहार बिना गुजिया के अधूरा होता है। इस त्योहार में गुजिया बनाने का रिवाज भी है। होली के मौके पर इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। इसे खाते ही तेजी से शुगर बढ़ सकता है। मावा और मेवा से शुगर ज्यादा बढ़ता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
होली पर ठंडाई की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इसके बिना होली अधूरी मानी जाती है। बड़े चाव से लोग इसे पीते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स और चीनी की अधिक मात्रा होती है। आपको बता दें कि किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट में नैचुरल शुगर होती है, जो चीनी के साथ मिलकर डायबिटिक पेशेंट के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
होली का त्योहार शुरू होते ही मान लिया जाता है कि अब गर्मी की भी शुरुआत हो गई है। ऐसे में लोग कोल्ड ड्रिंक या सोडा का सेवन करते हैं। कोल्ड ड्रिंग सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसको पीने से अचानक ब्लड में शुगर बढ़ जाता है।
रंगों का त्योहार एंजॉय करते समय काफी भागदौड़ होने लगती है। इससे आपकी बॉडी का एनर्जी लेवल भी डाउन हो सकता है। ऐसे में खुद को हेल्दी रखने के लिए पानी पीते रहें। भरपूर पानी पीकर आप अपने आपको हाइड्रेट रख सकते हैं।