Holi 2023: रंगों का त्योहार कही जाने वाली होली (Holi 2023) रंगों के बिना अधूरी है> लेकिन लोग मार्केट में मौजूद रंगों का इस्तेमाल करने से घबराते हैं। इसकी वजह ये है कि इनमें केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। अगदर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आप घर पर रहकर प्राकृतिक तरीके से होली के रंग बना सकते हैं। इन प्राकृतिक रंगों से होली खेल सकते हैं। इस बार होली 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन लोग एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं। ये त्योहार पूरे देश में बहुत ही उत्सुकता और उत्साह के साथ मनाया जाता है।