Holi Temperature Increase: हर बीत रहे साल के साथ होली का दिन होता जा रहा है और भी ज्यादा गर्म, स्टडी में सामने आए हैरतअंगेज आंकड़े

होली गर्मी के आगमन का संकेत है। हालांकि साल दर साल होली के दिन तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने पर अमेरिका में एक रिसर्च हुई। इस रिसर्च में पाया गया कि 1970 के बाद से लगातार देश का तापमान बढ़ा है। भारत में सबसे अधिक जम्मू-कश्मीर में तापमान में इजाफा देखने को मिला।

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 3:12 PM
धीरे-धीरे होली के दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है

Holi Temperature Increase: 25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार (Holi Festival) सेलिब्रेट किया गया। गुलाल के साथ गुझिया का ये कॉम्बिनेशन काफी पॉपुलर है। ये त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि गर्मी (Holi Summer) का आगाज भी है। हालांकि साइंटिस्ट के मुताबिक हर बीत रहे साल के साथ होली का दिन और भी ज्यादा गर्म होता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1970 से लेकर अब तक मार्च और अप्रैल से लेकर देश में तापमान (Temperature in India) में बढ़ोतरी हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले समय में होली के दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 70 डिग्री तक जा सकता है।

 अमेरिका में दुनिया के बढ़ रहे तापमान पर पेश की गई रिपोर्ट

ये स्टडी क्लाइमेट सेंट्रल, अ ग्रुप ऑफ कम्युनिकेटर्स एंड साइंटिस्ट अमेरिका द्वारा की गई। रिसर्च 1 जनवरी 1970 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक कंडक्ट की गई। स्टडी में पता चला कि मार्च में उत्तरी और पश्चिमी एरिया में 1970 के बाद से टेंपरेचर में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। जम्मू और कश्मीर में सबसे ज्यादा औसत तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 1970 से लेकर अब तक 2.8 डिग्री तापमान तक की बढ़ोतरी हुई है। मिजोरम में 1970 से लेकर अब तक 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

9 राज्यों में सबसे ज्यादा तापमान देखने को मिला

रिसर्च के अनुसार 1970 के दशक की शुरुआत में देश के केवल तीन राज्यों में मार्च के अंत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने की 5 प्रतिशत से अधिक संभावना थी। ये राज्य थे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार जबकि, हालिया संख्या बढ़कर नौ राज्यों तक पहुंच गई है। इसके बाद राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में तापमान बढ़ने की संभावना में 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

देशभर में तेजी से बढ़ा तापमान


देश के 51 शहरों का एनालिसिस करने के बाद रिसर्चर ने पाया कि उनमें से लगभग 73 प्रतिशत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक होने की 1 प्रतिशत संभावना थी। 11 शहरों ने 10 प्रतिशत संभावना दिखाई और बिलासपुर में सबसे अधिक 31 प्रतिशत तापमान बढ़ने की संभावना दर्ज की गई।

Weather Report: अप्रैल-मई में देखने को मिल सकता है भीषण गर्मी और लू का कहर, स्काईमेट ने जताई आशंका

Hottest City: इस शहर में आग के लपटों की तरह होती हैं हवाएं, बाहर खड़े होने पर झुलस जाते हैं इंसान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।