Hottest City: दुनिया के कई इलाकों में गर्मी पड़ रही है। दुनिया की सबसे गर्म जगह कैलिफोर्निया की डेथ वैली को माना जाता है। लेकिन अब एक जगह और है, जहां आसमान में उड़ रहे पक्षी भी बेहोश होकर गिर जाते हैं। लोग यहां भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैँ। यहां लोगों को रहना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, मिडल ईस्ट में कुवैत है। यह सबसे ज्यादा गर्म शहर माना गया है। इस जगह का तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जो डेथ वैली के तापमान से ज्यादा ज्यादा कम नहीं है। यहां पर हवा भी आग के थपेड़े जैसी लगती है। इतनी ज्यादा गर्मी पड़ती है कि लोग भी झुलसने लगते हैं।
कुवैत देश की राजधानी कुवैत शहर (Kuwait city temperature) है। कई मामलों में यह शहर काफी तरक्की कर चुका है। आसमान छू रही इमारतें हैं, अमीर लोग रह रहे हैं। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां इतनी ज्यादा भीषण गर्मी पड़ती है कि आसमान में उड़ रहे पक्षी भी बेहोश होकर जमीन पर गिर जाते हैं।
कुवैत में बढ़ रहा है तापमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्मी के समय में कुवैत शहर के गर्म हवा के साथ-साथ गर्म रेत का सामना करते हैं। साल 2016 की जुलाई में मित्रिबाह मौसम विभाग ने यहां पर 54 डिग्री सेल्सियस तापमान नापा था, जो दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा तापमान था। डेली स्टार के मुताबिक ये देश ग्लोबल रेट के मुकबाले काफी तेजी से गर्म हो रहा है। वहीं इसके ज्यादा गर्म होने के मामले में वैज्ञानिकों का कहना है कि सदी के आखिरी तक यहां का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। इसके अलावा यहां बारिश भी बेहद कम हो रही है।
ज्यादा गर्मी से मौत का खतरा
वहीं ये भी कहा जा रहा है कि अगर इंसान लंबे समय तक 50 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रहते हैं तो यह सेहत के लिए बेहद खराब है। इस तापमान में रहने से दिल की समस्याएं बढ़ सकती है। जिससे लोगों की मौत भी हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब ये शहर रहने लायक नहीं रह गया है। साल 2020 की एक स्टडी में कहा गया था कि रिहायशी इलाकों में जितनी बिजली की खपत है। उसका 67 फीसदी हिस्सा एसी चलने से होता है। यहां एसी दिन भर चलते रहते हैं।