Diabetes: देश में इन दिनों डायबिटीज के जो आंकड़े आ रहे हैं। उससे हर कोई हैरान है। मौजूदा समय में देश में 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित है। वहीं आज से 3 साल पहले देश में डायबिटीज के मरीज करीब 7 करोड़ थे। भारत पूरी दुनिया में डायबिटीज का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। वैसे तो डायबिटीज किसी भी उम्र में हो सकती है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 40 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। आप कुछ सावधानियां बरत कर इस साइलेंट किलर से बचाव कर सकते हैं।
डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है। जो खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से तेजी से फैल रही है। खराब डाइट में कहने का मतलब ये हुआ कि भूख लगने की स्थिति में कुछ भी खा लेते हैं। हम ऐसी चीजों को खाते हैं। जिससे शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। लेकिन पेट जरूर भर जाता है। देश में टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों की संख्या ज्यादा है।
बिना दवा के ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल
डायबिटीज की बीमारी में पैंक्रियाज इंसुलिन का कम उत्पादन होता है। जिससे ब्लड शुगर का स्तर हाई होने लगता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करें। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए बॉडी को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है। डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। बिना दवाई के भी आप ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं। हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि आप बिना दवा और डॉक्टर के पास गए ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को सबसे पहले अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहिए। वजन कम करने के लिए डाइट में ज्यादा से ज्यादा सलाद का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए।
वजन कम करने के अलावा अपनी डाइट में हेल्दी कार्ब्स और प्रोटीन को शामिल करना भी बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में जितने ज्यादा हो सके अंकुरित अनाज, फल और सब्जियां शामिल करें। इसके अलावा अनहेल्दी फैट्स और शुगर वाले खाने में कटौती करें।
डायबिटीज की बीमारी होने में लाइफस्टाइल की अहम भूमिका होती है। आज कल की बदली लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। देर तक जागना, सुबह लेट उठना, पर्याप्त शारीरिक मेहनत की कमी, ज्यादातर वक्त बैठे रहना जैसी आदतें अनजाने में ही डायबिटीज की बीमारी को बुला रहे हैं। 40 की उम्र के बाद भी अगर आप इसी लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं तो हेल्दी रहने के लिए आज से ही इसे बदलना बेहद जरूरी है।
रोज न सही लेकिन हफ्ते में कम से कम पांच दिन वर्कआउट की आदत जरूर डालें। आप जितने एक्टिव रहेंगे। डायबिटिज का खतरा उतना ही कम रहेगा।
सिगरेट पीने की लत इंसुलिन का स्तर गड़बड़ कर सकती है। जिसे टाइप 2 डायबिटिज का खतरा हो सकता है। ऐसे में अगर आप सिगरेट या शराब पीते हैं तो इससे आज से ही तौबा कर लें।