उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक और निजी बस के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई तथा 41 अन्य घायल हो गए। राज्य की राजधानी लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज करा रहे घायलों में से एक छोटे बच्चे की हालत ने आईएएस अधिकारी रोशन जैकब (Lucknow Divisional Commissioner Roshan Jacob) को झकझोर कर रख दिया।
