iD Fresh Food कंपनी अपने रेडी टू कुक प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। वड़ा बैटर पैक के बाद जल्द ही ये कंपनी डोनट बैटर पैक बनाने जा रही है। कंपनी के को-फाउंडर मुस्तफा पीसी ने लोगों के बीच इस नए आइडिया के जल्द मार्केट में आने का ऐलान किया। 12 साल के लड़के ने एक बेहद ही इनोवेटिव आइडिया की वीडियो कंपनी को पेश की है। इस वीडियो में लड़के ने बताया कि डोनट बैटर कैसे तैयार किया जाए। मुस्तफा ने लड़के की वीडियो शेयर की है।
