IIT बंबई के ग्रेजुएट मयंक गुप्ता और लंदन की Kingston University के ललित झावर बॉलीवुड भाईजान सलमान खान की प्रॉपर्टी को लीज पर लेने का फैसला लिया है। साथ ही इस जगह पर वो एक सुपरमार्केट खोलने का प्लान बना रहे हैं। दोनों ने मिलकर सांता क्रूज स्थित इस प्रॉपर्टी को 90 लाख रुपए प्रति महीना के किराए पर लीज पर लिया है। वो इस प्रॉपर्टी के 25,000 sq ft एरिया में एक सुपरमार्केट खोलेंगे।
सुपरमार्केट इंडस्ट्री में कंपीटिशन के बीच छोड़ेंगे अपनी छाप
दोनों का कहना है कि हम फार्मर एंत्रप्रेन्योर हैं। हम पिछले पांच सालों से पूरे महाराष्ट्र में बड़ी मात्रा में एक्वापोनिक्स और सस्टेनेबल मिट्टी से जुड़ा फार्म चला रहे हैं। पॉपुलर सुपरमार्केट चेन Gourmet के खत्म होने पर हमने दोबारा से इसे रिवाइव करने का फैसला लिया है। फिलहाल दोनों को सुपरमार्केट इंडस्ट्री में काफी ज्यादा कंपीटिशन का सामना करना पड़ रहा है।
रेंट जानने के बाद उड़ जाएंगे होश