Get App

IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम रहेगा साफ, इन जगहों पर हो सकती है बारिश

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अक्टूबर, रविवार यानी आज के लिए भी दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई हो गई है। हालांकि दिल्ली और इसके आस पास के इलाके जैसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। पर सुबह और रात के वक्त मौसम में हल्की हल्की ठंड महसूस होना अब धीरे-धीरे शुरू हो रही है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 08, 2023 पर 8:50 AM
IMD Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम रहेगा साफ, इन जगहों पर हो सकती है बारिश
IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अक्टूबर, रविवार यानी आज के लिए भी दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है

IMD Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे मौसम ठंडा होता नजर आ रहा है। हालांकि अभी भी दोपहर के वक्त तापमान काफी ज्यादा बना रहता है। पर सुबह और रात के वक्त मौसम में हल्की हल्की ठंड महसूस होना अब धीरे-धीरे शुरू हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अक्टूबर, रविवार यानी आज के लिए भी दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई हो गई है। हालांकि दिल्ली और इसके आस पास के इलाके जैसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर भी होगी बारिश

इसके अलावा राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री का हो सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार में 8 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। पूरे देश में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे सर्दी की आहट शुरू हो रही है। हालांकि देश के दक्षिणी और उत्तर पूर्वी हिस्से में अभी भी बारिश हो रही है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के दरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा और महाराष्ट्र से साउथ वेस्ट मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।

सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ से अभी तक मारे गए 27 लोग, राज्य के सीएम ने किया 4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान | Moneycontrol Hindi

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें