Immunity Booster: कोरोना वायरस महामारी का खतरा मडंरा रहा है। अब तो ऐसे लग रहा है कि लोगों को कोरोना के साथ ही रहना होगा। ऐसे में इस खतरनाक महामारी से बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको अपने शरीर की इम्यूनिटी (immunity) बढ़ाने की जरूरत है। गर्मी के मौसम मे ज्यादातर इलाकों में गर्म हवा, लू का प्रकोप जारी रहता है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। अगर थोड़ी भी लापरवाही करते हैं तो डिहाइड्रेशन, लू (Heat Stroke) डायरिया (diarrhoea) या अन्य बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। जिसमें पोषक तत्वों का भंडार हो।
आपको अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करने की जरूरत है। जिनमें प्रोटीन, विटामिन A, B, C, की प्रचुर मात्रा पाई जाती हो। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के नाम बता रहे हैं। जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी इम्यूनिटी में इजाफा कर सकते हैं। इससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके अलावा आपको अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
सीफूड और मछली प्रोटीन, विटामिनों और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे ईकोसैपेंटेनोइक एसिड (eicosapentaenoic acid –EPA) और डोकोसाहेक्साएनोइक एसिड (docosahexaenoic acid -DHA) के नाम से भी जानते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी में इजाफा होता है। इसमें जिंक की मात्रा भी पाई जाती है।
अंडे में प्रोटीन, विटामिन D और सेलेनिय का सबसे बड़ा स्रोत है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। अंडे सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों में से एक हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। एक अंडा खाने से विटामिन D की डेली जरूरत 10 फीसदी तक पूरी हो जाती है।
आंवले में इसमें विटामिन C की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। यह आंख, बाल और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसका इस्तेमाल लोग खाने में कई तरीके से करते हैं। जैसे मुरब्बा, कैंडी, चटनी आदि। कुछ लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं। इसका सेवन ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा किया जाता है।
हल्दी को सबसे सेहतमंद मसाला माना जाता है। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन मांसपेशियों की रक्षा करती है और उसे मजबूत बनाती है।
यह आम भारतीयों का मुख्य भोजन है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फिबर प्रोटीन, मैंगनीज और आयरन का बहुत बड़ा स्रोत है। इसके सेवन से इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है। एक्पर्ट्स का मानना है कि इसे अपनी डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बढ़ेगी। इसमें कई तरह के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।