Independence Day 2023: इस बार दिल्ली के आसमान पर नहीं उड़ेगा चाइनीज मांझा, दिल्ली सरकार ने लगाया बैन, फाइन के साथ होगी पांच साल की जेल

चाइनीज मांझे में इस्तेमाल हुए ये केमिकल पर्यावरण, पक्षी, पशुओं और इंसानों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। दिल्ली पुलिस, रेवेन्यू, MCD, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, DMRC, स्कूल के इको क्लब्स और कॉलेज में भी इसके इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। लोगों को हिदायत दी है कि इसका इस्तेमाल करने वाले और बेचने वालों की सूचना आवश्यक विभागों में दे सकते हैं।

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
2017 से ही चाइनीज मांझा बैन कर दिया है फिर भी इसका इस्तेमाल जारी है।

Independence Day Chinese Manjha Ban: दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में दिल्ली सरकार और उसके अन्य विभागों को चाइनीज मांझा बैन करने की एडवाइजरी जारी की है। अगर कोई भी चाइनीज मांझा खरीदता या बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। चाइनीज मांझे की प्रोडक्शन, स्टोरेज, सेल और अलग-अलग वैरायटी पर दिल्ली में पूर्ण बैन लगाया गया है।

लोगों से किया निवेदन

गोपाल राय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग शौक से पतंगबाजी करते हैं। हर साल इस महीने चाइनीज मांझे से होने वाले एक्सीडेंट्स की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। 10 जनवरी 2017 से दिल्ली में चाइनीज मांझा बैन कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ पतंगबाज बिना किसी की परवाह किए 15 अगस्त को हर साल चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं। उनकी इस लापरवाही की वजह से कई जानवर और पंछी हर साल मांझे के ट्रैप में फंसते हैं। चाइनीज मांझा केमिकल्स से तैयार किया जाता है ना कि कॉटन फैब्रिक से।


Donald Trump को सैकड़ों साल की जेल! इन 78 मामलों का कर रहे सामना

इस्तेमाल पर है पूरी तरह से पाबंदी

पर्यावरण मंत्री ने आगे बताया कि ये केमिकल पर्यावरण, पक्षी, पशुओं और इंसानों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। हालांकि हमने दिल्ली पुलिस, रेवेन्यू, MCD, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, DMRC, स्कूल के इको क्लब्स और कॉलेज में भी इसके इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। अगर कोई भी इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसे पांच साल की जेल और एक लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। गोपाल राय ने कहा कि चूंकि हमने 2017 से ही चाइनीज मांझा बैन कर दिया है फिर भी इसका इस्तेमाल जारी है इसलिए हम बार-बार लोगों से इसका इस्तेमाल ना करने का अनुरोध कर रहे हैं। लोगों से गुजारिश है कि अगर कोई भी इसे खरीदता या बेचता हुआ पाया जाए तो संबंधित डिपार्टमेंट्स में जरूर सूचना दें। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।