Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान शुरू किया था। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की थी। देश की जनता ने भी इस पहल में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। ध्यान रखें हर साल ऐसे मौके पर तिरंगा झंडा फहराना ही सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि इसका सम्मान करना भी हमारा सांवैधानिक कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के बाद नेशनल फ्लैग को कैसे उतारना चाहिए और कैसे संभाल कर रखना चाहिए। अगर कोई झंडा फट गया या मैला हो गया है, तो उसके साथ क्या करना चाहिए? इन सभी नियमों के बारे में जानकारी होना चाहिए।
देश के नेशनल फ्लैग यानी तिरंगा झंडा फहराने और इसे रखने को लेकर सरकार ने कुछ नियम-कानून बनाए हैं। जिन्हें फ्लैग कोड कहा जाता है। इसमें तिरंगा को लेकर सभी नियम बताए गएं हैं कि उसे कैसे फहराना है, कैसे उतारना है और उतारने के बाद उसे कैसे संभाल कर रखना है।
फ्लैग कोड के मुताबिक, नेशनल फ्लैग हमेशा जोश के साथ फहराते हैं, लेकिन शांति और आदर के साथ धीरे-धीरे उतारते हैं। इसे फहराते और उतारते दोनों समय बिगुल बजाया जाता है। उतारने के बाद तिरंगा को कभी जमीन पर न रखें। तिरंगा को उतारने के बाद इसे किसी सम्मानजनक स्थान पर संभाल कर रखा जाता है। वहीं तिरंगा झंडा अगर खराब हो गया है तो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए पूरी गोपनीयता के साथ इसे डिस्पोज किया जाना चाहिए। कागज के बने झंडे को पवित्र नदी के तेज बहाव वाले पानी में भी समर्पित किया जा सकता है। नए नियमों के अनुसार अब देश में तिरंगा दिन-रात फहराया जा सकता है।
तिरंगे को कैसे करें डिस्पोज
राष्ट्रीय ध्वज के डैमेज होने पर इसे दो तरह से डिस्पोज किया जा सकता है। इसमें झंडे को गोपनीय तरीके से दफनाना और जलाना शामिल है। ध्यान रखें इन दोनों में से किसी भी प्रक्रिया को चुनते वक्त इससे संबंधित नियम और कानून का पालन करना जरूरी होता है। तिरंगे को दफनाने के लिए, सारे डैमेज झंडे को एक वुडन बॉक्स में रखें। अब इस बक्से को जमीन में दफना दें। इसके बाद कुछ देर मौन रहने का भी नियम है। ध्यान रखें बिना बॉक्स में रखे सीधे झंडे को जमीन में दफनाना कानूनन अपराध है।
झंडे को जलाने के लिए सुरक्षित जगह का चयन करें। उसे साफ करें। अब झंठे को अच्छी तरह से मोड़ लें। फिर इसे जलते हुए आग के ठीक मध्य में सावधानी और सम्मान के साथ रख दें। ध्यान रखें बिना फोल्ड किए या सिरे से झंडे को जलाना कानूनन अपराध है।
1 - तिरंगे पर कुछ भी लिखा नहीं होना चाहिए।
2 - फंटा हुआ या गंदा तिरंगा कभी न फहराएं और अगर फहराने के बाद भी यह फट जाए तो इसे उतार लेना चाहिए।
3 - तिरंगे को हमेशा पूरे आदर और जोश के साथ फहराया जाता है और धीरे-धीरे उतारा जाता है।
4 - इसके कभी जमीन पर टच नहीं कराना चाहिए।
5 - राष्ट्रीय ध्वज को किसी भी जगह के साज-सजावट के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
6 - किसी भी चीज को ढकने के लिए तिरंगा झंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।