Get App

Independence Day 2023: 'स्वच्छ भारत' अभियान से लेकर 'अमृत महोत्सव' तक, पिछले 9 साल में पीएम मोदी ने की ये बड़ी घोषणाएं

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को हर साल प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक पुराने लाल किले स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। साल 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में सरकार की उपलब्धियों के बारे में देशवासियों को जानकारी देते हैं और भविष्य की योजनाओं का ऐलान करते हैं। 2024 को देखते हुए इस साल बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है

Akhileshअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 6:19 PM
Independence Day 2023: 'स्वच्छ भारत' अभियान से लेकर 'अमृत महोत्सव' तक, पिछले 9 साल में पीएम मोदी ने की ये बड़ी घोषणाएं
Independence Day 2023: देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है

Independence Day 2023: देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है। 15 अगस्त को हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक पुराने लाल किले स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। साल 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में सरकार की उपलब्धियों के बारे में देशवासियों को जानकारी देते हैं और भविष्य की योजनाओं का ऐलान करते हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस साल के पीएम मोदी के भाषण में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हो सकती हैं। आज हम स्वतंत्रता दिवस के दौरान पीएम मोदी की बड़ी घोषणाओं पर एक नजर डालते हैं...

2014: स्वच्छ भारत अभियान और मेक इन इंडिया (Swachh Bharat Abhiyan and Make in India)

2014 प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण था। भाषण के दौरान उन्होंने खुद को "प्रधान सेवक (Pradhan Sevak)" के रूप में पेश किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के लिए 'स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan)' और आत्मनिर्भरता के लिए "मेक इन इंडिया (Make in India)" पहल की शुरुआत की।

2015: स्टार्ट अप इंडिया-स्टैंड अप इंडिया की शुरूआत (Start Up India, Stand Up India)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें