15 अगस्त एक ऐसा दिन है जो हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। इसकी वजह ये है कि इस दिन भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत ने लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिशों के राज से आजादी हासिल की थी। इस साल देश अपनी आजादी का 78 वां साल मना रहा है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बत दें कि 15 अगस्त के दिन भारत के अलावा अन्य कई देश भी आजाद हुए थे। यानी इन देशों में भी 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
देशभर में आजादी का जश्न पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। भारत में 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश होता है। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ था, तब लाल किले पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ध्वाजारोहण किया था। तब से आज तक ये परंपरा कायम है। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। आइये अन्य देशों के बारे में जानते हैं, जो 15 अगस्त को आजाद हुए थे।
भारत की तरह दक्षिण कोरिया भी 15 अगस्त के दिन ही आजाद हुआ था। 15 अगस्त 1945 को इसे जापान से आजादी मिली थी। ऐसे में, दक्षिण कोरिया में इस दिन को नेशनल हॉलीडे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें, अमेरिका और सोवियत फोर्सेज ने कोरिया को जापान के कब्जे से आजाद कराया था।
उत्तर कोरिया आज जरूर अलग देश है, लेकिन पहले उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक ही था। इसलिए उत्तर कोरिया को भी 15 अगस्त 1945 को ही जापान के कब्जे से मुक्ति मिली थी। आजादी के 3 साल बाद इसका कोरिया का विभाजन हो गया और साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया दो अलग-अलग देश बन गए। लेकिन दोनों का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही होता है। उत्तर कोरिया में भी 15 अगस्त को छुट्टी रहती है।
बहरीन भी 15 अगस्त के ही दिन ब्रिटेन से मुक्त हुआ था। 15 अगस्त 1971 को इसे आजादी मिली थी। हालांकि 1960 के दशक से ही ब्रिटेन की फोर्सेज ने बहरीन छोड़ना शुरू कर दिया था। 15 अगस्त के दिन दोनों देशों के बीच एक संधि हुई, जिसके बाद बहरीन ने आजाद देश के रूप में ब्रिटेन के साथ संबंध कायम रखे।
15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन (Liechtenstein) जर्मनी के कब्जे से मुक्त हुआ था। ये दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है। 5 अगस्त 1940 को ही लिकटेंस्टीन सरकार ने 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित की थी। तब से लिकटेंस्टीन भी भारत की तरह 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
भारत की तरह ही रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of the Congo) भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाता है। दरअसल, इसी दिन 1960 में इस देश को फ्रांस से पूरी तरह से स्वतंत्र घोषित किया गया था। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य इस दिन को कांगोलेस नेशनल डे के रूप में मनाता है। बता दें कि यह देश अफ्रीका महाद्वीप के बीच में स्थित है। बता दें, साल 1880 से फ्रांस ने कॉन्गो पर कब्जा कर रखा था।