देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद वो देश को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो लगातार 11 बार लाल किले से भाषण देने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नेहरू के तीन कार्यकाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। पीएम मोदी 15 अगस्त को सुबह 7.33 बजे देश वासियों को संबोधित करेंगे। इसस पहले पीएम मोदी सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
