Independence Day 2024: फेसबुक पर शेयर करें ये खास मैसेज, स्टेटस बनाकर ऐसे दें बधाई

15th August Wishes: स्वतंत्रता दिवस 2024 के लिए कुछ बेहतर कोट्स के साथ सोशल मीडिया में स्टेटस शेयर कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे स्टेटस दे रहे हैं, जिसके जरिए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का सम्मान करें। हमारे राष्ट्रीय नायकों के ये शक्तिशाली शब्द हमें 15 अगस्त के उत्सव में गर्व और देशभक्ति की प्रेरणा देंगे

अपडेटेड Aug 15, 2024 पर 6:45 AM
Story continues below Advertisement
15th August Wishes: स्‍वतंत्रता दिवस का दिन स्‍वतंत्रता सेनानियों के त्‍याग, देशप्रेम और बहादुरी को सलाम करने का दिन है।

15 अगस्‍त 1947 को भारत आजाद हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन देश अपना आजादी का जश्‍न मनाता है। ये आजादी हमें आसानी से नहीं मिली थी। इसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के दिन-रात के संघर्ष, बलिदान और अथक प्रयास हैं। देश में खून की नदियां बहाई गईं। वीर सेनानियों ने कांटे ताज धारण किया। तब जाकर आजादी मिली है। ऐसे में स्‍वतंत्रता दिवस का दिन उन स्‍वतंत्रता सेनानियों के त्‍याग, देशप्रेम और बहादुरी को सलाम करने का दिन है। इस साल 15 अगस्‍त को देश 78वां स्‍वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) मना रहा है। सोशल मीडिया में आप अपना स्टेटस बनाकर भी अपने दोस्तों को बधाई दे सकते हैं।

जब देश आजाद हुआ था तो पहली बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले के प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। 15 अगस्त का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को हर कोई उत्सव की तरह पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाता है। इस साल भारत अपनी आजादी की 77वीं सालगिरह मना रहा है, जबकि 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) सेलिब्रेट कर रहा है।

सोशल मीडिया में स्टेटस के जरिए दें शुभकामनाएं


1 - दें सलामी इस तिरंगे को,जिससे तेरी शान है,

सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,जब तक तुझमें जान है।

भारत माता की जय, स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

2 - न भूलेगा देश कभी वह नजारा,

जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला,

उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी,

चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

Happy Independence Day 2024

3 - मेरा है... मेरा है... ये वतन...

इस पर जो आंख उठाएगा,

जिंदा दफना दिया जाएगा,

मुझे जान से भी प्यारा है ये वतन.

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

4 - वतन है मेरा सबसे महान,

प्रेम सौहार्द का दूजा नाम,

वतन-ए-आबरू पर है सब कुर्बान,

शांति का दूत है मेरा हिंदुस्तान !

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

5 – लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है

उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आजादी

स्वतंत्रता दिवस 2024 कैप्शन

1 - हमारा राष्ट्र, हमारा गौरव। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !

2 - कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है।

3 - हमें अपनी समृद्ध विरासत और उज्ज्वल भविष्य पर गर्व है।

4 - मुझे भारतीय होने पर गर्व है, जय हिन्द!

5 - एक राष्ट्र, एक हृदय, एक स्वप्न।

Independence Day: 15 अगस्त को सुबह 7.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित, बनाएंगे यह रिकॉर्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।