Get App

भारत आज भी इस चीज के लिए पाकिस्तान पर निर्भर, देश के हर घर में पड़ती है जरूरत

Rock Salt: आजादी मिलने पर भारत और पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गए। आज भी दोनों देशों के रिश्तों में बेहतर तालमेल नहीं है। भारत पाकिस्तान से बहुत आगे निकल चुका है। जबकि पाकिस्तान दिनों दिन पीछे जा रहा है। लेकिन एक चीज ऐसी है। जिस पर आज भी भारत हमेशा पाकिस्तान के ऊपर पूरी तरह से निर्भर रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 4:28 PM
भारत आज भी इस चीज के लिए पाकिस्तान पर निर्भर, देश के हर घर में पड़ती है जरूरत
Rock Salt: पाकिस्तान से खरीदी जाने वाली चीजों में सबसे ऊपर सेंधा नमक है। व्रत-त्योहार में इसका इस्तेमाल अनिवार्य रूप से किया जाता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। भारत हमेशा से आतंकवाद का कड़ा विरोध करता आया है। यह पाकिस्तान की धरती पर खूब फलता-फूलता है। उरी और पठानकोट अटैक के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए है। भारत और पाकिस्तान दो हिस्सों में बांटकर ही आजादी मिली है। दोनों देशों के बीच तीन लड़ाईयां भी हुई हैं। लेकिन कारोबारी रिश्ते हमेशा बने रहे हैं। भारत हर मामले में पाकिस्तान से बहुत आगे हैं। लगातार तरक्की की ओर बढ़ रहा है। लेकिन एक चीज ऐसी है। जिसमें भारत आज भी हमेशा पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है। वो प्रोडक्ट सेंधा नमक है।

भारत में सेंधा नमक का उत्पादन नहीं होता है। लिहाजा इसे पाकिस्तान से आयात किया जाता है। हालांकि, भारत ने सेंधा नमक के लिए पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता कम की है। भारत में होने वाले व्रत और धार्मिक आयोजनों में सेंधा नमक अनिवार्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। सेंधा नमक को, रॉक साल्ट, सैंधव नमक, लाहौरी नमक, हैलाइट, गुलाबी नमक और हिमालयन नमक के नाम से भी जाना जाता है।

पाकिस्तान में कहां पाया जाता है सेंधा नमक? 

पाकिस्तान में सेंधा नमक सबसे ज्यादा पंजाब प्रांत में पाया जाता है। यहां के खेवड़ा नमक खदान में इसकी मात्रा सबसे ज्यादा है। यह देश की सबसे बड़ी और पुरानी रॉक सॉल्ट खदान मानी जाती है। यह खदान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम जिले में है। यह इलाका इस्लामाबाद से करीब 160 किलोमीटर दूर है। खेवड़ा नमक खदान पाकिस्तान का ही, नहीं बल्कि यह दुनिया के सबसे बड़े नमक खदानों में से एक माना जाता है। यह खदान करीब 2000 साल पुरानी है। यहां से निकलने वाला नमक हाई क्वालिटी वाला होता है। इसके अलावा वर्चा नमक खदान,जट्टा सॉल्ट माइन और कोरक सॉल्ट माइन से भी खूब सेंधा नमक निकलता है। यहां हर साल करीब 4.5 लाख टन सेंधा नमक निकलता है। माना जाता है कि खेवड़ा की खदान में इतना नमक है कि इसे 450 साल तक बड़े आराम से निकाल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें