'जो यात्री चांद पर गए हैं, मैं उनको सलाम करता हूं', चंद्रयान पर इन नेताओं का बयान सुन सिर पकड़ लेंगे आप

Chandrayaan-3: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने की भारत की सफलता पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सहित देश के सभी लोगों ने खुशी जताई है। भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
Chandrayaan-3: राजस्थान के एक मंत्री ने गलती से 'चंद्रयान-3' मिशन में भाग लेने वाले 'यात्रियों' को सलाम कर डाला

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को सफलतापूर्वक उतारने की भारत की सफलता पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सहित देश के सभी लोगों ने खुशी जताई है। भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया। इस बीच, राजस्थान के एक मंत्री ने बुधवार को गलती से 'चंद्रयान-3' मिशन में भाग लेने वाले 'यात्रियों' को सलाम कर डाला। राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान के मानव रहित लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ घंटे पहले यह बात कही।

अशोक चांदना ने राजधानी जयपुर में एक कार्यक्रम से इतर चंद्रयान-3 की सफलता पर पत्रकारों से कहा, "अगर हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई …तो हमारे जो यात्री गए हैं मैं उनको सलाम करता हूं। हमारा देश, विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान में एक कदम और आगे बढ़ा, उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।"

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Landing: मिलिए, ISRO के उन हीरो से, जिनकी वजह से भारत के चांद पर पड़े कदम


इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। तमाम पार्टियों के राजनेता इस कामयाबी पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। इस उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है।

राजस्थान में भी जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। अशोक चांदना ने अलावा चंद्रयान की लैंडिंग से पहले सुभासपा के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।

'यूपी तक' न्‍यूज चैनल से बातचीत में राजभर ने कहा, 'मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्‍यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। चंद्रयान के सकुशल धरती पर आने का जो समय है।' आने के बाद उसका स्‍वागत पूरे देश को करना चाहिए।' राजभर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।