भारत की अंजू को पाकिस्तानी नसरुल्‍ला से हुआ प्‍यार, पहुंच गई सरहद पार, पढ़िए दोनों की FB लव स्टोरी

Anju Love Story Pakistan: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर सुर्खियों में छाई है। इस बीच भारत से गई अंजू भी सुर्खियों में छाई हुई है। दोनों की लव स्टोरी काफी हद तक एक जैसी लग रही है। पाक की सीमा को भारत के सचिन से प्यार हो गया। वहीं भारत की अंजू को पाकिस्तान के नसरुल्ला से प्यार हो गया है। दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
Anju Love Story Pakistan: भारत की अंजू अपने फेसबुक फैंड नसरुल्ला के लिए सीमा पर चली गई

Anju Love Story Pakistan: सीमा और सचिन की लव स्टोरी भारत पाकिस्तान के घर-घर तक पहुंच चुकी है। शायद ही कोई इनके प्यार से अनजान हो। इसी तरह की एक और नई कहानी सामने आई है। इस बार पाक से नहीं बल्कि भारत की अंजू पाकिस्तान पहुंच गई। पाकिस्तान की सीमा हैदर ने जहां अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई हैं। वहीं भारत की अंजू कानूनी तरीके से पाकिस्तान में दाखिल हुई हैं। अंजू को एक महीने वीजा मिला है। अंजू भी अपने प्रेमी नसरुल्ला से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई है। 35 साल की अंजू के दो बच्चे हैं। उसके प्रेमी नसरुल्ला की उम्र 29 साल है।

अंजू के पाकिस्तान पहुंचने की खबर से उसके पति अरविंद के होश उड़ गए। अंजू ने पति से कहा कि जयपुर घूमने के लिए जा रही है। इसके बाद पति को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि पत्नी पाकिस्तान पहुंच गई है। पति के मुताबिक वह उससे लगातार व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात कर रही थी। रविवार को भी शाम 4 बजे के करीब भी उससे व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात हुई तो उसने बताया कि वह लाहौर में है। उसने दो-तीन दिन में वापस लौटने की बात कही थी। अंजू लगातार व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात करती रही है।

पासपोर्ट बनवाकर अंजू पहुंची पाकिस्तान


अंजू ने अपने पति से जयपुर जाने का झूठ बोला और वाघा बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गई। 2 साल पहले ही अंजू ने पासपोर्ट बनवाया था। 21 जुलाई 2023 को वह पासपोर्ट से पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू ने पाकिस्‍तानी मीडिया के सामने कबूला है कि वह नसरुल्लाह से प्यार करती हैं। उसके साथ ही रहना चाहती हैं। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। उसके बाद उनकी दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। फिर अंजू ने अपना देश छोड़कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया। अंजू ने दो साल पहले ट्रैवल वीजा के लिए अप्‍लाई किया था। इसके बाद एक महीना का वीजा अंजू को मिल गया। फिलहाल अंजू एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान गई है।

Seema Haider: क्या अपने देश पाकिस्तान लौटेगी सीमा हैदर? नोएडा पुलिस ने पाकिस्तानी दूतावास को भेजे बरामद दस्तावेज

अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ

अरविंद राजस्थान के भिवाड़ी में एक कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी भी एक निजी कंपनी में बायो डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती थी। अरविंद 2005 से भिवाड़ी में रह रहा है। दो बच्चों के पिता अरविंद पत्नी अंजू और अंजू के भाई के साथ किराये के फ्लैट में रहता है। अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन जिले के माधवगढ़ विकासखंड के कैलोर गांव में हुआ था। हालांकि, जन्म के अलावा उसका इस गांव से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने एजेंसी को बताया कि पासपोर्ट जारी करते समय आवेदक को बताना होता है कि उसका जन्म स्थान कौन सा है। हालांकि, अंजू का पासपोर्ट दिल्ली में बना है।

अंजू की सुरक्षा के लिए PAK में पुलिसकर्मी तैनात

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजू को पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह ने लालच दिया था। नसरुल्लाह पहले एक स्कूल में शिक्षक था। लेकिन मौजूदा समय में वो दिर शहर में एक मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव के रूप में काम करता है। इस बीच, पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि लड़की के संबंध में जांच चल रही है। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने अंजू से पूछताछ की है। इसके बाद पाकिस्तान की पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू फिलहाल नसरुल्लाह के घर पर ही ठहरी हुई है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उसके आसपास पुलिस को तैनात किया गया है।

पाकिस्तान में एक महीने तक रहेगी अंजू

भारत स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग को आंतरिक मंत्रालय की तरफ से एक आधिकारिक दस्तावेज भेजा गया था। इसमें यह जानकारी दी गई थी कि भारतीय नागरिक अंजू को 30 दिन का वीजा देने का फैसला किया गया है। यह वीजा सिर्फ अपर दीर के लिए ही है। पाकिस्तानी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अंजू के यात्रा दस्तावेज सही पाए गए हैं। उसे नसरुल्लाह के साथ रहने की अनुमति दी गई है। नसरुल्‍ला को उसकी देखभाल करने का निर्देश दिया गया है। ऊपरी दीर जिले के पुलिस अधिकारी मुश्ताक खान ने पत्रकारों को बताया कि उसका वीजा वैध है और वह एक महीने तक वहां रह सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।