Indian Railways: मुंबई के इस TTE ने कर दिया कमाल, 6 महीने में करोड़ों रुपये का वसूला जुर्माना

Indian Railways: ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को हमेशा टिकट लेकर सफर करने की सलाह दी जाती है। टिकट चेकिंग के लिए रेलवे की ओर से TTE और TC तैनात किए गए हैं। इस बीच मुंबई सेंट्रल रेलवे के TTE सुनील नैनानी ने सिर्फ 6 महीने में एक करोड़ से ज्यादा रुपये का जुर्माना वसूल चुके हैं

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railways: भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं।

Indian Railways: भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। वजह यह है कि हमारे देश में तकरीबन 15,000 से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं। जिसमें देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना सफर करता है। ट्रेन में यात्रा के दौरान रेलवे प्लेटफार्म से लेकर चलती ट्रेन में यात्रियों से टिकट के बारे में पूछताछ करने के लिए रेलवे अपने कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है। जिन्हें TTE या TC कहते हैं। ट्रेन में बहुत से लोग बिना टिकट के यात्रा करते हैं। जिन्हें चेक करने के लिए TTE नियुक्त किए गए हैं। मुंबई के एक TTE ने तो कमाल कर दिया। सिर्फ 6 महीने में करोड़ों रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूल चुके हैं।

सेंट्रल रेलवे के TTE सुनील नैनानी (Sunil Nainani) रेलवे में मशहूर हो गए हैं। सबसे ज्यादा बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के बारे में जाने जाते हैं। इन्होंने इसी वित्त वर्ष के दौरान बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की है।

सिर्फ 6 महीने में बना दिया रिकॉर्ड


सुनील नैनानी की इस सफलता पर सेंट्रल रेलवे की ओर से ट्वीट किया गया है। जिसमें नैनानी की ओर से लगाए गए जुर्माने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। सेंट्रल रेलवे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि मुंबई डिवीजन के टिकट चेकिंग स्कायड में तैनात TTE सुनील ने चालू वित्त वर्ष के दौरान इंडिविजुअल टिकट चेकिंग अर्निंग में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू जुटाया है। उन्होंने इस साल एक अप्रैल से 13 अक्टूबर के बीच 10,426 बेटिकट यात्रियों से फाइन के रूप में 1,00,02,830 रुपये वसूला है। वहीं पिछले साल भी सुनील नैनानी ने 18,413 बेटिकट यात्रियों से 1.62 करोड़ रुपये वसूला था।

Indian Railways: रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब रीवा तक, यहां देखिए नया टाइम टेबल

इन TTEs ने भी एक करोड़ रुपये से ज्यादा का वसूला जुर्माना

वित्त वर्ष 2022-23 में मुंबई डिवीजन में कुल 4 TTE ने अलग-अलग 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूल चुके हैं। भीम रेड्डी (Bhim Reddy) ने 11178 बेटिकट यात्रियों से 1.03 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। एम एम शिंदे (M. M. Shinde) ने 11145 बेटिकट यात्रियों से 1 करोड़ रुपये जुर्माने की वसूली की। वहीं आर डी बहोत (R. D. Bahot) ने 11292 बेटिकट यात्रियों से 1 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वो वैलिड टिकट के साथ ही यात्रा करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।