Indian Railways: भारत में रेलवे स्टेशन से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स हैं। जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको रेलवे स्टेशन से जुड़ी कैसी जानकारी दे रहे हैं जो आपने शायद अब तक न सुनी होगी। भारत में कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं। जिसमें अगर टिकट खरीदना हो तो आप एक राज्य में हैं। वहीं टिकट देने वाला टिकट काउंटर दूसरे राज्य में हैं। यानी भारत में 2 स्टेशन ऐसे हैं। जो दो राज्यों में आते हैं। इनमें एक स्टेशन का नाम भवानी मंडी (Bhawani Mandi) और दूसरा नवापुर रेलवे (Navapur) स्टेशन है। ये दोनों स्टेशन 2 राज्यों में बने हुए हैं। आप कब किस राज्य के छोर पर खड़े हैं कुछ पता नहीं चलेगा।