Indigo Flight Diverted: लखनऊ से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट को रविवार को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। दरअसल पायलट ने थकान की वजह लखनऊ के फ्लाइट को टेकऑफ करवाने से ही मना कर दिया। ये Indigo की E-518 फ्लाइट की घटना है। इस फ्लाइट ने देहरादून से उड़ान भरी और चेन्नई अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले ही लखनऊ में लैंड करा दी गई। फ्लाइट 8.20 को लखनऊ में लैंड हुई जिसके बाद ये सारा क्राइसिस पैदा हुआ।
