रंग बिरंगे कपड़े, हाथों में डांडिया और ढेर सारा डांस गरबा की धूम ही अलग है। इस त्योहार के सीजन नवरात्रि का मतलब ही है मां की श्रद्धा में झूमना। हर एक बढ़ते दिन के साथ नवरात्रि के लिए लोगों का प्यार भी बढ़ता ही जा रहा है। इस नौ दिवसीय त्योहार में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। जो बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। ऐसे में नवरात्रि के छठे दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए डांडिया का आयोजन किया गया।
