Get App

Indrani Mukerjea: शीना बोरा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को साढ़े 6 साल बाद मिली जमानत

शीर्ष अदालत ने 6 साल से अधिक समय जेल में रहने के आधार पर जमानत का आदेश दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 1:01 PM
Indrani Mukerjea: शीना बोरा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को साढ़े 6 साल बाद मिली जमानत
इंद्राणी मुखर्जी अपनी ही बेटी शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी हैं

Sheena Bora Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) को उनकी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में जमानत दे दी है। मेडिकल आधार पर कई बार जमानत हासिल करने में नाकामी के बाद मुखर्जी ने एक अन्य याचिका दायर कर मामले के 'गुण-दोष' के आधार पर जमानत मांगी थी। आपको बता दें कि साल 2012 में शीना बोरा लापता हो गई थी और बाद में उसकी लाश मिली थी।

शीर्ष अदालत ने 6 साल से अधिक समय जेल में रहने के आधार पर जमानत का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि हम मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए जमानत दे रहे हैं कि वह साढ़े 6 साल से जेल में है और मुकदमा जल्द खत्म नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: कनाडा ने व्लादिमीर पुतिन सहित 1,000 रूसी नागरिकों के देश में एंट्री पर लगाया बैन

कोर्ट ने कहा कि इंद्राणी साढ़े 6 साल पहले ही जेल में बीता चुकी हैं, जबकि सह आरोपी जमानत पर बाहर है। यह मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। इंद्राणी मुखर्जी अपनी ही बेटी शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें