अक्सर कहा जाता है कि हर सफल आदमी के पीछे किसी औरत का हाथ होता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर इसके उदाहरण के रूप में किया गया एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में ऐसे सफल बिजनेसमैन का जिक्र किया गया है, जिनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी का हाथ है। दरअसल, मुश्किल समय में इनकी पत्नियों ने आर्थिक सहयोग दिया, जिसकी मदद से वे अपने बिजनेस में सफल हो पाए। इस पोस्ट में Infosys के को-फाउंडर नारायण मूर्ति और Ola के CEO भाविश अग्रवाल जैसे बिजनेसमैन का उदाहरण दिया गया है। ट्विटर यूजर ऋचा सिंह ने इससे जुड़ा एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने ऐसे बिजनेसमैन का उदाहरण दिया, जो अपनी सफलता का श्रेय अपने जीवनसाथी को देते हैं।
