भारतीय गीतों के बोल गुनगुनाते हुए लिप-सिंकिंग वीडियो बनाने के लिए मशहूर तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) को तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने सम्मानित किया है। बता दें कि बॉलीवुड के सुपरहिट गानों पर जुदा अंदाज में लिप-सिंकिंग कर भाई-बहन किली और नीमा पॉल (Kili Paul and Neena Paul) इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हो चुके हैं।
