International Men's Day 2022: ज्यादातर पुरुष अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए परेशान होते है। साथ ही वह ऐसा इंश्योरेंस कवर चाहते हैं जिससे वह उनका परिवार सुरक्षित महसूस कर सकें। ज्यादातर ऐसा इंश्योरेंस प्लान्स चाहते हैं जिसमें प्रीमियम कम देना हो। यहां आपको सरकार के चलाए जा रहे ऐसे इंश्योरेंस प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें कम प्रीमियम आपको और आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित रहता है। केंद्र सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) की शुरुआत की थी। सरकार की इस योजना में 436 रुपये प्रीमियम जाता है। इसमें लाभार्थी की किसी भी प्रकार से मौत होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 साल के लोग शामिल हो सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति की बीमारी या दुर्घटना में मौत होती है। ऐसी स्थिति में जिसके नाम से बीमा है उसके नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपये मिलेंगे।
यहां से खरीद सकते हैं इंश्योरेंस
सरकार की इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो हा चाहिए। इस योजना में आप आसानी से ऑनलाइन ले सकते हैं। इस बीमा को खरीदने के लिए आप LIC ब्रांच में जाकर अपना इंश्योरेंस अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके आलवा आप https://www.jansuraksha.gov.in से फॉर्म निकालकर और भरकर जमा कर सकते हैं।
इंश्योरेंस क्लेम के लिए चाहिए यें पेपर्स
नॉमिनी को इंश्योरेंस कंपनी या बैंक में क्लेम करना होता है। जिसका इंश्योरेंस है, उसका डेथ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। उसके बाद वैरिफिकेशन के बाद क्लेम मिल जाएगा।
ये हैं योजना से जुड़ी अहम बातें
इस योजना को केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2015 में शुरू किया था। इसके तहत इंश्योरेंस होल्डर्स को 436 रुपये सालाना प्रीमियम राशि के रूप में देना होता है। ये एक टर्म इंश्योरेंस की तरह काम करता है। हर साल अप्रैल और 31 मई के महीने तक इसका प्रीमियम जाता है। हर बार आपके बैंक अकाउंट से पैसा कट जाएगा। इसके लिए आपके बैंक अकाउंट में प्रीमियम का पैसा होना जरूरी है।