International Yoga Day 2023: फिट रहने के लिए रोजाना करें ये आसन, कभी नहीं होंगे बीमार

International Yoga Day 2023: दुनिया भर में आज इंटरनेशनल योग डे मनाया जा रहा है। हम कुछ योग के ऐसे आसन बता रहे हैं। जिनके जरिए आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और हेल्दी रह सकते हैं। इन आसनों के जरिए ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी तमाम बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
International Yoga Day 2023: शरीर और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए वज्रासन किया जाता है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है

International Yoga Day 2023: इन दिनों भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के खानपान और लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है। जिससे शरीर अब बीमारियों का घर बनता जा रहा है। आज कल युवा भी कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में योग के जरिए कई गंभीर बीमारियों को मात दे सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योगा करना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ सालों में तरह-तरह की बीमारियों ने दुनिया में जन्म लिया है। जबकि कुछ पुरानी बीमारियों का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।

आज दुनिया का हर तीसरा इंसान किसी न किसी शारीरिक समस्या का शिकार है। कैंसर, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोग तेजी से पांव पसार रहे हैं। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। आप रोजाना योग करके अपनी सेहत ठीक रख सकते हैं।

सुखासन


सुखासन में लंबे समय तक बैठने से धीरे-धीरे आपके विचार कम होने लगते हैं और विचार कम होने से आपका मन शांत होता है और यदि आपका मन शांत है तो आपका दिमाग शांत होगा जिसके कारण आप रिलैक्स महसूस करेंगे। यह आसन दिमाग को अतिरिक्त शांति देने वाला आसन है। यदि आप बहु थकान महसूस कर रहे हैं तो यह आसन आपको आराम देगा। यह आसन किसी भी उम्र का व्यक्ति आराम से कर सकता है। इस आसन को करने से टखने और घुटनों में एक खिंचाव पैदा होता है। इसके साथ ही पीठ को सीधा और मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। इस आसन को रोजाना करने से कई गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती हैं।

International Yoga Day 2023: आज है विश्व योग दिवस, जानिए इस साल की थीम, इतिहास और महत्व

वज्रासन

ब्लडप्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने के लिए वज्रासन योग भी काफी फायदेमंद अभ्यास माना जाता है। वज्रासन से मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने के साथ पैरों और जांघों की नसों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैँ। हर उम्र के लोग इसे कर सकते हैं। इस आसन को भोजन करने के बाद करने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

वृक्षासन

योग का एक महत्वपूर्ण आसन 'वृक्षासन' भी है। इसका नाम वृक्ष शब्द पर पड़ा है। जिसका अर्थ पेड़ होता है। इस आसन में पेड़ की तरह एक पांव पर खड़े होते हैं। इस आसन में आपको शरीर का संतुलन बनाए रखने का काम करना होता है। इस आसन को करने से पिंडली, जांघ, रीढ़ और टखने मजबूत होते हैं। छाती, कंधों और जांघों में एक खिंचाव पैदा होता है। जिससे शरीर को काफी फायदा मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।