International Yoga Day 2023: इन दिनों भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के खानपान और लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है। जिससे शरीर अब बीमारियों का घर बनता जा रहा है। आज कल युवा भी कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में योग के जरिए कई गंभीर बीमारियों को मात दे सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योगा करना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ सालों में तरह-तरह की बीमारियों ने दुनिया में जन्म लिया है। जबकि कुछ पुरानी बीमारियों का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।
