Get App

International Yoga Day 2023: ऐसे योगासन से ब्लड शुगर की हो जाएगी छुट्टी, काबू में रहेगा कोलेस्ट्रॉल

International Yoga Day 2023: आज दुनिया भर में इंटरनेशनल योगा डे मनाया जा रहा है। भारतीय योग तन, मन और आत्मा को खुश कर देता है। योग से कई बीमारियों को भगाया जा सकता है। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। हम आपको कुछ ऐसे योग बता रहे हैं। जिससे डायबिजीट, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को खत्म कर सकते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 21, 2023 पर 2:57 PM
International Yoga Day 2023: ऐसे योगासन से ब्लड शुगर की हो जाएगी छुट्टी, काबू में रहेगा कोलेस्ट्रॉल
International Yoga Day 2023: डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से योग के जरिए शरीर में इंसुलिन को बढ़ा सकते हैं

International Yoga Day 2023: रोजाना योग करने से शरीर को फिट रखा जा सकता है। आमतौर पर लोग इसके फायदों से अनजान होते हैं। कई रिसर्च में यह साबित भी हो गया है कि नियमित तौर पर योग करने से डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। ग्लोबल लेवल पर योग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 जून को योग दिवस (International Yoga Day 2023) मनाया जाता है। भारत में डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ती बीमारियां हैं। करोड़ों लोग इन बीमारियों की चपेट में हैं। इन्हें साइलेंट किलर कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि यह शरीर को धीरे-धीरे खोखला करके जान ले लेती हैं।

देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में भारत को कैपिटल ऑफ डायबिटीज कहा जा सकता है। डायबिटीज लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है। इस स्थिति में खून में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। अगर लाइफस्टाइल को ठीक कर लिया जाए तो बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। हम कुछ ऐसे योग बता रहे हैं। जिससे डायबिटीज के मरीज फायदा उठा सकते हैं।

धनुरासन

इस योग को करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। पाचन शक्ति बढ़ती है। पेट में ऐंठन को रोकने का काम करता है। इसे करने के लिए अपने पेट के बल लेट जाएं और अपने पैरों को थोड़ा अलग रखें। अपनी बाहों को अपने शरीर के किनारों पर रखें। अपने घुटनों को मोड़ें और अपने टखने को पकड़ें। गहरी सांस लेते हुए छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। साथ ही साथ अपने पैरों को ऊपर और पीछे की ओर खींचे। अपने चेहरे सीधे आगे देखें। मुद्रा को कम से कम 15 सेकंड के लिए रोकें। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपनी छाती को नीचे जमीन पर लाएं। अपने पैरों को जमीन की ओर लाने के लिए अपने टखने को छोड़ दें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें