IOC ने शुरू की मैट्रिमोनियल सर्विस, दिलचस्प है इस प्लेटफॉर्म के फर्स्ट कपल सीमा और तरुण की कहानी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने एंप्लॉयीज के लिए यह मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म बनाया है। इसे इस साल जनवरी में शुरू किया गया। इसे इन-हाउस डेवलप किया गया है। पिछले महीने इस प्लेटफॉर्म की मदद से सीमा और तरुण शादी के बंधन में बंधे। दोनों कंपनी के एक ही डिपार्मेंट में काम करते हैं

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
सीमा यादव की शादी Indian Oil Corporation (IOC) की मेट्रोमोनियल सर्विस के जरिए पिछले महीने तरुण बंसल से हुई है

नेटफ्लिक्स (Netflix) की सीरीज इंडियन मैचमेकिंग (Indian Matchmaking) रीलीज होने के बाद सीमा टपरिया लोकप्रिय हो गई थीं। उन्हें ज्यादातर लोग सीमा आंटी कहते हैं। वह सीरीज में लड़के और लड़की को शादी के बंधन में बांधने की कोशिश करती हैं। लेकिन, हम आपको बताने जा रहे हैं सीमा यादव के बारे में। उनकी शादी पिछले महीने के आखिर में तरुण बंसल से हुई है। खास बात यह है कि दोनों की शादी Indian Oil Corporation (IOC) की मैट्रिमोनियल सर्विस के जरिए हुई। दोनों इस कंपनी के एंप्लॉयीज हैं। देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने हाल ही में यह सर्विस शुरू की है।

IOC की इस सर्विस का नाम IOCians2gether है। यह कंपनी में काम करने वाले लड़की और लड़के को शादी के रिश्ते में बंधने में मदद करती है। यादव और बंसल को जिन खास लोगों के बधाई संदेश मिले, उनमें IOC के CMD श्रीकांत माधव वैद्य भी शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मैं तरुण और सीमा को शादी के रिश्ते में बंधते देख बहुत खुश था। यह हमारे अपने प्लेटफॉर्म IOCians2gether के जरिए अपना प्यार पाने वाले आईओसी के पहले दंपती हैं।"

दोनों इंडियन ऑयल में पिछले पांच साल से काम कर रहे हैं। वे इसके R&D डिपार्टमेंट में हैं। कंपनी ने इस साल जनवरी में यह मैट्रिमोनियल पोर्टल लॉन्च किया था। सीमा और तरुण की शादी पिछले महीने हुई है। सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों पहले से शादी का प्लान बना रहे थे। उनकी शादी का इस्तेमाल कंपनी की मैट्रिमोनियल सर्विस के प्रचार के लिए किया गया है। मनीकंट्रोल इस आरोप की पुष्टि नहीं कर सका।

होली के लिए कहीं आप तो नहीं खरीद रहे हैं नकली ड्राई फ्रूट्स, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान


वैद्य ने बताया कि हमारा मकसद एंप्लॉयीज के बीच वर्क और लाइफ पार्टनरशिप बनाना है। मुझे भरोसा है कि हमारा मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म हमारे एंप्लॉयीज की खुशियों और मदद में बड़ी भूमिका निभाएगा। इस प्लेटफॉर्म को इन-हाउस डेवलप किया गया है। इंडियन ऑयल ने कहा कि कंपनी कई तरह की वेल्फेयर एक्टिविटी करती है। IOCian-2gether इनमें से एक है।

IOC को भी टैलेंट अट्रैक्ट करने और उन्हें अपने साथ बनाए रखने के चैलेंज का सामना करना पड़ा है। खासकर ऑन प्रोजेक्ट्स साइट्स पर ऐसा देखने को मिला है। टॉप एग्जिक्यूटिव्स भी अक्सर इंजीनियर्स के लिए दूरदराज के प्रोजेक्ट्स पर काम करने की चुनौतियों के बारे में शिकायत करते हैं। उनका कहना है कि ऐसी जगहों पर एंप्लॉयीज को शहरों जैसी लाइफस्टाइल की सुविधा नहीं मिलती है। उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है।

ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम की मुश्किल स्थितियों की वजह से कई एंप्लॉयीज आईटी सहित दूसरे सेक्टर में चले जाते हैं। इसलिए मैनेजमेंट के लिए ऐसी तरीकों की तलाश करना जरूरी हो गया है, जो एंप्लॉयीज को कंपनी के साथ जोड़कर रख सकें। कंपनी ने कहा है कि अविवाहित लोगों को इस प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल डालनी पड़ती है। वे इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध दूसरे लोगों से बातचीत कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।