IPS Sangeeta Kalia: हरियाणा में तैनात IPS अधिकारी संगीता कालिया (Sangeeta Kalia) की गिनती तेज-तर्रार महिला अधिकारियों में होती है। उनके पिता पुलिस विभाग में पेंटर थे। संगीता 6 नौकरियां छोड़कर IPS बनी हैं। एसपी पद पर रहते हुए बीजेपी नेता और हरियाणा सरकार के मंत्री से भिंड गईं थी। ऐसे में सजा का भी सामना किया। एक मीटिंग के दौरान संगीता हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भिड़ गईं थी। ऐसे में उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। मौजूदा समय में संगीता रेलवे में एसपी के पद पर काम कर रही हैं।
IPS संगीत कालिया मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1987 को हुआ था। उनके पिता धर्मपाल पुलिस विभाग में पेंटर थे। साल 2010 में धर्मपाल रिटायर हो गए। संगीता ने अपनी पढ़ाई भिवानी से की और 2005 में पहली UPSC परीक्षा दी। लेकिन 2009 में तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता हासिल हुई।
उड़ान सीरियल से मिली प्रेरणा
संगीता कालिया के मुताबिक, उन्हें पुलिस में आने की प्रेरणा उड़ान सीरियल देख कर मिली है। इसके साथ ही उन्हें अपने पिता से भी प्रेरणा मिली है। उनके पति विवेक कालिया भी हरियाणा में एचसीएस हैं। उन्होंने 6 नौकरियों को छोड़कर पुलिस विभाग में नौकरी ज्वाइन की है। IPS संगीता कालिया की स्कूलिंग हरियाणा के ही प्राइवेट स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने अशोका यूनिर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा होने से पहले संगीता को लगा कि उनके पिता सर्विस से रिटायर हो जाएं। उससे पहले उन्हें खुद को सक्षम बना लेना चाहिए। जिस साल उनके पिता रिटायर हुए। उसी साल उन्हें पुलिस में नौकरी मिली।
जब मंत्री ने संगीता को कहा गेट आउट
संगीता कालिया की गिनता बेहद इमानदार अफसरों में की जाती है। मंत्री विज से विवाद को लेकर सुर्खियों में आई थीं। 27 नवंबर 2018 को फतेहाबाद में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भिड़ गई थीं। एक शिकायत की सुनवाई के दौरान अनिल विज ने कालिया से जवाब मांगा। तब संगीता कालिया ने जवाब दिया हमने शराब तस्करों पर साल में 2500 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस किसी को गोली तो नहीं मार सकती। इस बात पर विज और संगीता के बीच बहसक हो गई। जिस मंत्री विज ने गेट आउट कह दिया था। लेकिन कालिया बाहर नहीं गईं और विज को ही बैठक छोड़नी पड़ी। जिसके बाद कालिया का तबादला कर दिया गया।