UPPSC Result: उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग 2022 (Uttar Pradesh Public Service Commission – UPPSC) ने नतीजों का ऐलान हो चुका है। इसमें महाराजगंज के जावेद आलम (Javed Alam) ने सफलता हासिल की है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान ही लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर डांस किया था। यह उनका डांस का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जावेद पेशे से सरकारी अध्यापक हैं। अब वो अधिकारी बन गए हैं। उनका चयन सीनियर प्रवक्ता (डायट) के पद पर हुआ है। जावेद हमेशा सोशल मीडिया में सुर्खियां में बने रहते हैं। आयोग की सफल उम्मीदवारों की सूची में जावेद आलम का चौथे स्थान पर नाम हैं।
जावेद दूसरी बार इस परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंचे थे। उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें जावेद यूपी लोक सेवा आयोग के गेट के पास आरंभ है प्रचंड गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को कुछ लोगों ने उनके रिजल्ट के जश्न का बताकर शेयर किया है।
टीचिंग के दौरान जावेद हुए थे सस्पेंड
जावेद बच्चों को गा कर, डांस करके पढ़ाते रहते हैं। कहा जा रहा है कि डांस करके पढ़ाने के चलते उनको सस्पेंड भी किया जा चुका है। महाराजगंज जिले के ही रहने वाले जावेद आलम बीटीसी, बीएड डिग्री होल्डर होने के साथ यूजीसी नेट परीक्षा भी क्वॉलिफाई हैं। उनकी पत्नी प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल हैं। जावेद दो बच्चों के पिता हैं। जावेद को फेसबुक पर करीब तीन लाख लोग फॉलो करते हैं। उनके पेज पर पढ़ाई को मजेदार बनाने के कई शानदार वीडियो मौजूद हैं। जावेद का 2013 में शिक्षक के लिए चयन हो गया था, लेकिन वे अपनी पीएससी की तैयारी करते रहे हैं।
आपने कौन बनेगा करोड़पति शो देखा होगा। इसी तर्ज पर बच्चों को पढ़ाने के मकसद से जावेद कौन बनेगा सैकड़ापति शुरू किया। इसमें बच्चों को हॉट सीट पर बैठाकर सामान्य ज्ञान के सवाल पूछते हैं। सही जवाब देने वाले बच्चों को 10 रुपये से 100 रुपये तक का इनाम देते हैं। इसके जरिए वो बच्चों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा लेते रहते हैं। जावेद के पढ़ाने के अंदाज और पढ़ाई में बच्चों की मदद करने के लिए सब उनकी तारीफ करते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जावेद की इस योग्यता को बखूबी पहचानते हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी मशहूर हैं और अपने पढ़ाने के अंदाज की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं।