IRCTC लेकर आया है कमाल का टूर पैकेज, कम पैसे में करें गुवाहाटी, चेरापूंजी और शिलॉन्ग की सैर

अगर आप किसी ऐसी जगह की सैर पर जाना चाहते हैं जहां पर पहाड़ी वादियां भी हों, कुदरती खूबसूरती भी हो और भीड़ भाड़ भी काफी कम हो तो आप नॉर्थ ईस्ट की सैर कर सकते हैं। IRCTC ऐसे लोगों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आप चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावल्यान्नॉंग और शिलॉन्ग की सैर कर पाएंगे। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 5:51 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC लेकर आया चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावल्यान्नॉंग और शिलॉन्ग की सैर का टूर प्लान

जून के महीने में लगभग पूरा मैदानी इलाका भीषण तापमान की मार झेल रहा है। गर्मियों में कई सारे लोग अपनी छुट्टियों को इंजॉय करने के लिए पहाड़ों की सैर पर जाते हैं। ज्यादातर लोग हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर की सैर पर जाते हैं। ऐसे में अक्सर ही इन जगहों पर काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह की सैर पर जाना चाहते हैं जहां पर पहाड़ी वादियां भी हों, कुदरती खूबसूरती भी हो और भीड़ भाड़ भी काफी कम हो तो आप नॉर्थ ईस्ट की सैर कर सकते हैं। IRCTC ऐसे लोगों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आप चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावल्यान्नॉंग और शिलॉन्ग की सैर कर पाएंगे। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में।

कहां से शुरू होगा ये टूर

IRCTC का यह टूर खास चंडीगढ़ वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सैलानी चंडीगढ़ से उड़ान भरकर गुवाहाटी पहुंचेंगे। इसके बाद वे शिलॉन्ग जाएंगे। शिलॉन्ग को ईस्ट का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। रास्ते में सैलानी उमियम झील की भी सैर करेंगे। शाम को सैलानी शिलॉन्ग के पुलिस बाजार की सैर करेंगे। टूर के दूसरे दिन सैलानी चेरापूंजी गांव जाएंगे। यह जगह दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश होने वाले वाली जगह मानी जाती है। रास्ते में सैलानी एलिफेंट फॉल और शिलॉन्ग पीक पर भी जाएंगे। चेरापूंजी में सैलानी मास्समई गुफा, मॉस्मई फॉल्स, इको पार्क, सेवन सिस्टर्स फॉल्स और नोहकलिकाई फॉल्स की सैर करेंगे। दोपहर के बाद सैलानी इको पार्क और रामकृष्ण मिशन पर भी जाएंगे।

बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बन रहे 40 मीटर ऊंचे, 360 डिग्री व्यू वाले दो गार्डन पवेलियन, जानें क्या है इनकी खासियत


तीसरे दिन का टूर प्लान

टूर के तीसरे दिन सैलानी मावल्यान्नॉंग के लिए निकल जाएंगे। यह भारत का सबसे साफ गांव भी माना जाता है। यहां से आपको बांग्लादेश भी दिखेगा। इसके बाद सैलानी भारत बांग्लादेश की सीमा पर दावकी गांव की भी सैर करेंगे। टूर के चौथे दिन सैलानी काजीरंगा के लिए निकल जाएंगे। रास्ते में सैलानी डॉन बॉस्को म्यूजियम और लेडी हैदरी पार्क की भी सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी काजीरंगा की सैर कर सकेंगे। टूर के पांचवे दिन सैलानी एलिफैंट सफारी का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके बाद वे गुवाहाटी के लिए निकल जाएंगे। गुवाहाटी में सैलानी मां कामाख्या के दर्शन करेंगे। टूर के छठे दिन सैलानी बालाजी मंदिर और श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र पर जाएंगे। टूर के सातवें दिन सैलानी गुवाहाटी से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे।

टूर का किराया और मिलने वाली सुविधाएं

IRCTC के इस 7 दिन और 6 रातों वाले टूर पैकेज के लिए सैलानियों से 41,365 रुपये का किराया लिया जाएगा। इस टूर पैकेज में सैलानियों को होटल एकोमोडेशन, मील्स, ट्रांसपोर्ट और घूमने के लिए गाड़ियों का प्रबंध किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।