IRCTC कराएगा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़ी जगहों की सैर, मिलेगा सांची, वाराणसी और गया जैसी जगहों पर घूमने का मौका

IRCTC बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज लेकर आया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक यह पूरा टूर प्लान सात रात और आठ दिनों के लिए होगा। भारत गौरव ट्रेन यात्रा नई दिल्ली से शुरू होगी। इस यात्रा का पहला पड़ाव मध्य प्रदेश में स्थित अम्बेडकर नगर (महू) होगा। यह जगह बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी का जन्म स्थान है। महू के बाद ट्रेन नागपुर के लिए रावाना होगी

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 8:13 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC कराएगा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़ी जगहों की सैर, मिलेगा सांची, वाराणसी और गया जैसी जगहों पर घूमने का मौका

IRCTC देखो अपना देश पहल के तहत एक नया टूर पैकेज लेकर आया है। इस नए रेल टूर पैकेज का नाम बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज के तहत बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े कुछ टूरिस्ट प्लेस और स्थानों को शामिल किया जाएगा। इस यात्रा की शुरुआत अप्रैल के महीने में नई दिल्ली से होगी। बता दें कि देखो अपना देश पहल के तहत, रेल मंत्रालय भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ मिलकर पूरे भारत में विभिन्न थीम आधारित सर्किटों पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

टूर प्लान

रेल मंत्रालय के मुताबिक यह पूरा टूर प्लान सात रात और आठ दिनों के लिए होगा। भारत गौरव ट्रेन यात्रा नई दिल्ली से शुरू होगी। इस यात्रा का पहला पड़ाव मध्य प्रदेश में स्थित अम्बेडकर नगर (महू) होगा। यह जगह बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी का जन्म स्थान है। महू के बाद ट्रेन नागपुर के लिए रावाना होगी। यहां पर सैलानियों को नवयान बौद्ध धर्म के प्रतिष्ठित स्मारक दीक्षाभूमि की सैर कराई जाएगी। नागपुर के बाद ट्रेन सांची के लिए रावाना होगी।

Chenab Rail Bridge: एफिल टॉवर से ऊंचा दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर पटरी बिछाने का काम शुरू, तस्वीरें देखते ही कहेंगे- OMG!


सांची के बाद वाराणसी के लिए रावाना

सांची में सैलानियों को सांची स्तूप और दूसरे बौद्ध स्थलों की सैर कराई जाएगी। सांची के बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रावाना हो जाएगी। वाराणसी में सैलानियों को सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर की सैर कराई जाएगी। सैलानियों को सबसे आखिर में गया की सैर कराई जाएगी। गया में सैलानियों को महाबोधि मंदिर की सैर कराई जाएगी। इसके अलावा राजगीर और नालंदा को सड़क मार्ग के जरिए घुमाया जाएगा। इसके बाद यात्री दोबारा दिल्ली के लिए रावाना हो जाएंगे। यात्री मथुरा, आगरा कैंट और दिल्ली स्टेशन से ट्रेन में चढ़ या उतर सकते हैं।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को कहा जाता है भारतीय संविधान का जनक

बता दें कि बाबा साहम भीम राव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। इसके अलावा बाबा साहब भीम राव अंबेडकर एक प्रसिद्ध न्यायविद, राजनीतिक कार्यकर्ता, माननवविज्ञानी, लेखक, वक्ता, इतिहासकार, लेखक, अर्थशास्त्री और विद्वान भी थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।